Hania Aamir का हुस्न छा गया! इंस्टाग्राम पर शेयर किया दिल चुराने वाला वीडियो

Hania Aamir का हुस्न छा गया! इंस्टाग्राम पर शेयर किया दिल चुराने वाला वीडियो

0
44
Hania Aamir का हुस्न छा गया! इंस्टाग्राम पर शेयर किया दिल चुराने वाला वीडियो
Hania Aamir का हुस्न छा गया! इंस्टाग्राम पर शेयर किया दिल चुराने वाला वीडियो

पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir ने 7 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसने फैन्स का दिल जीत लिया। क्रीम कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में Hania किसी हसीन परी जैसी लग रही थीं। उनका लुक इतना शानदार था कि हर कोई बस उन्हें देखता रह गया।

Hania ने वीडियो के साथ एक खूबसूरत शायरी लिखी — “ये बिखरी ज़ुल्फ़ें, ये खिलता कजरा” जिसने उनके लुक को और भी खास बना दिया। उनके इस अंदाज़ में परंपरा और मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट मिक्स था।

उन्होंने पहना था एक सिंपल लेकिन रॉयल सिल्क कुर्ता और शरारा सेट, जिसे डिजाइन किया था लग्जरी ब्रांड Itrh ने। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनका मिरर वर्क वाला खास दुपट्टा, जो गोल्डन धागों और छोटे शीशों से सजा था। इस दुपट्टे ने उनके पूरे लुक को बना दिया एकदम यूनिक और ट्रेंडी।

लुक को पूरा करने के लिए Hania ने गोल्डन झुमके, स्टाइलिश रिंग्स और कूल सनग्लासेस पहने। मेकअप में था रोज़ गोल्ड आईशैडो, विंग्ड आईलाइनर, हल्का ब्लश, और ग्लॉसी लिप्स। बालों को खुला रखा और सॉफ्ट वेव्स में सेट किया, जो उनके चेहरे को और निखार रहे थे।

फैन्स ने वीडियो पर कमेंट्स की बौछार कर दी — किसी ने उन्हें “मॉडर्न मुग़ल प्रिंसेस” कहा, तो किसी ने लिखा “Wow, ये दुपट्टा तो कमाल है!”

वर्क फ्रंट पर भी Hania की चमक बरकरार है। उनका ड्रामा “कभी मैं कभी तुम” पाकिस्तान और इंडिया दोनों में काफी पॉपुलर रहा। अब वो जल्द ही netflix की सीरीज़ “जो बचे हैं संग समेट लो” में Fawad Khan, Mahira Khan और सनम सईद के साथ नजर आएंगी।

Hania Aamir आज न सिर्फ एक्टिंग में बल्कि फैशन वर्ल्ड में भी ट्रेंड सेट कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here