Ajay Devgn की ‘Raid 2’ ने Box Office पर मचाया तूफान, दो दिन में उड़ा दिए करोड़ों – विरोधी फिल्मों को दिखाया बाहर का रास्ता

Ajay Devgn की ‘Raid 2’ ने Box Office पर मचाया तूफान, दो दिन में उड़ा दिए करोड़ों – विरोधी फिल्मों को दिखाया बाहर का रास्ता

0
258

Ajay Devgn की नई फिल्म ‘Raid 2’ ने रिलीज के सिर्फ दो दिनों में Box Office पर कमाल कर दिया है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन ₹19.25 करोड़ की धांसू कमाई की थी। अब दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई जारी रही और इसने ₹11.75 करोड़ और जोड़ लिए। कुल मिलाकर दो दिन में फिल्म ₹31 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

‘Raid 2’ का निर्देशन किया है Raj Kumar Gupta ने। यह 2018 में आई हिट फिल्म ‘Raid’ का सीक्वल है। एक बार फिर Ajay Devgn ने इनकम tax officer अमय पटनायक के रोल में दमदार वापसी की है। उनके साथ इस बार Ritesh Deshmukh और Vaani Kapoor भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं, लेकिन दर्शकों को यह खूब पसंद आ रही है। सिनेमाघरों में भीड़ और एडवांस बुकिंग देखकर साफ है कि ‘रेड 2’ को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।

खास बात ये है कि ‘Raid 2’ का टक्कर कई फिल्मों से हुआ — संजय दत्त की ‘Bhootnii’, साउथ की ‘HIT 3’ और हॉलीवुड की ‘थंडरबोल्ट्स’। इसके बावजूद फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा।

सिर्फ दो दिन में ही ‘Raid 2’ ने साल 2025 की इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है — ‘Ground Zero’ (₹5 करोड़), ‘क्रेजी’ (₹11.09 करोड़), ‘इमरजेंसी’ (₹16.52 करोड़) और यहां तक कि ‘गेम चेंजर’ (₹26.60 करोड़) को भी मात दे दी।

इस फिल्म का बजट सिर्फ ₹48 करोड़ है, और अब तक यह अपना 80% बजट कमा चुकी है। इसे हिट बनने के लिए सिर्फ ₹17 करोड़ और चाहिए, जो वीकेंड में आराम से आ सकते हैं।

अब सबकी नजरें रविवार की कमाई पर टिकी हैं। क्या ‘Raid 2’ वीकेंड में 50 करोड़ पार करेगी? इसका जवाब जल्द ही मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here