Amritsar में Missile के टुकड़े मिलने से मचा हड़कंप, धमाके की आवाज से दहशत

Amritsar में Missile के टुकड़े मिलने से मचा हड़कंप, धमाके की आवाज से दहशत

0
223
Amritsar में Missile के टुकड़े मिलने से मचा हड़कंप, धमाके की आवाज से दहशत
Amritsar में Missile के टुकड़े मिलने से मचा हड़कंप, धमाके की आवाज से दहशत

Amritsar के जथूवाल गांव में गुरुवार रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेतों में Missile के टुकड़े मिले। यह घटना लगभग 1:30 बजे हुई, जब गांव में एक भारी चीज़ गिरने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद जब लोग सुबह उठे, तो खेतों में मिसाइल के टुकड़े पड़े हुए मिले।

किसान बलदेव सिंह और मखन सिंह के खेतों में 6 फीट लंबा सिलेंडरनुमा टुकड़ा मिला। इसके अलावा कुछ अन्य घरों और खेतों में भी Missile के छोटे टुकड़े बिखरे हुए थे। इस घटना में किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

गांव के लोगों के मुताबिक, ठीक उसी समय Amritsar शहर से भी तीन धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं। इससे शहर में भी दहशत फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

Amritsar (रूरल) SSP Maninder Singh ने बताया कि यह साफ नहीं हो पाया कि यह मिसाइल भारतीय थी या Pakistani। हालांकि उन्होंने कहा कि किसी तरह का विस्फोट या नुकसान नहीं हुआ है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि धमाकों की आवाजें तो आईं, लेकिन शहर में कोई हमला नहीं हुआ। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें।

यह घटना Pakistan और India के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई है, जिससे दोनों देशों के नागरिकों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here