Mamata Banerjee ने केंद्र पर लगाई गंभीर टिप्पणी, कहा- बिना सूचना हमारे नेता को विदेशी मिशन में क्यों भेजा?

Mamata Banerjee ने केंद्र पर लगाई गंभीर टिप्पणी, कहा- बिना सूचना हमारे नेता को विदेशी मिशन में क्यों भेजा?

0
200

West Bengal की मुख्यमंत्री और TMC Chief Mamata Banerjee ने केंद्र सरकार पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने बिना उनकी जानकारी या अनुमति के उनके सांसद Abhishek Banerjee और Yusuf Pathan को विदेश भेजने की बात की। यह विदेश यात्रा Operation Sindoor के बारे में India का संदेश देने के लिए है।

Mamata ने कहा कि उनकी पार्टी इस मिशन का बहिष्कार नहीं कर रही। बस, केंद्र को पार्टी को पहले बताना चाहिए था। उन्होंने कहा, “अगर हमें आधिकारिक तौर पर बुलाया जाता है, तो हम जरूर प्रतिनिधि भेजेंगे। हमें बिना बताए ऐसे कदम उठाना सही नहीं है।”

केंद्र ने सात दलों के नेताओं को विदेश भेजने का फैसला किया है। ये नेता इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया, जापान और सिंगापुर जाएंगे। इन देशों में वे India की आतंकवाद के खिलाफ नीति बताने वाले हैं।

Yusuf Pathan को जनता दल (United) की टीम में शामिल किया गया है। इस पर Mamata Banerjee ने नाराजगी जताई कि बिना TMC से पूछे उन्हें कैसे भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह TMC की parliamentary party की प्रमुख हैं और ऐसे फैसले पार्टी से बिना चर्चा के नहीं हो सकते।

Mamata Banerjee ने साफ कहा, “हम सरकार के साथ हैं, लेकिन हमें पहले सूचना मिलनी चाहिए।” उनका ये बयान अब राजनीतिक चर्चा में है।

देखना होगा कि आगे TMC और केंद्र सरकार के बीच क्या होता है और क्या TMC के नेता इस मिशन में जाएंगे या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here