हवाओं में मौत का सफर! तूफान में फंसे IndiGo विमान को Pak ने ठुकराया, DGCA का बड़ा खुलासा

हवाओं में मौत का सफर! तूफान में फंसे IndiGo विमान को Pak ने ठुकराया, DGCA का बड़ा खुलासा

0
57
हवाओं में मौत का सफर! तूफान में फंसे IndiGo विमान को Pak ने ठुकराया, DGCA का बड़ा खुलासा
हवाओं में मौत का सफर! तूफान में फंसे IndiGo विमान को Pak ने ठुकराया, DGCA का बड़ा खुलासा

Srinagar जा रहे IndiGo विमान की जान पर बन आई थी, लेकिन Pakistan ने मदद से साफ इनकार कर दिया। DGCA ने इस दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा करते हुए बताया कि खतरनाक तूफान और ओलावृष्टि के बीच फंसे विमान ने जब Pakistani airspace में प्रवेश की अनुमति मांगी, तो Pakistan ने मदद से हाथ खींच लिया। India की ओर से दिए गए PAN-PAN Alert के बावजूद, Pal का यह रवैया कई सवाल खड़े करता है।

21 मई को Delhi से Srinagar जा रही IndiGo की Flight 6E-2142, जब हवा में 36 हजार फीट की ऊंचाई पर थी, तभी विमान ने Pathankot के पास घातक तूफान में प्रवेश कर लिया। आसमान में अचानक तेज आंधी, बादल और ओलों की बौछार ने उड़ान को मौत का सफर बना दिया। चालक दल ने भारतीय वायुसेना से अंतरराष्ट्रीय सीमा से हटकर उड़ान भरने की अनुमति मांगी, लेकिन उन्हें वह भी नहीं मिली। फिर आखिरी उम्मीद के तौर पर Lahore ATC से संपर्क किया गया, लेकिन Pakistan ने भी इनकार कर दिया।

तूफान में फंसे इस विमान को अचानक ऑटोपायलट मोड छोड़ना पड़ा। मैन्युअल कंट्रोल में आते ही विमान की स्पीड 8500 फीट प्रति मिनट तक गिरने लगी। ऐसी स्थिति में विमान को संभालना किसी करिश्मे से कम नहीं था। पायलट ने पूरी सूझबूझ के साथ विमान को श्रीनगर की ओर मोड़ा और सभी जरूरी चेकलिस्ट्स फॉलो करते हुए विमान को सुरक्षित उतार लिया।

DGCA की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस भयावह टर्बुलेंस में विमान का नोज रेडोम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। Pakistan के इस रवैये ने एक बार फिर उसकी नापाक सोच को उजागर कर दिया है। India अब इस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here