31.1 C
Delhi
Monday, June 16, 2025

Shreyas Iyer का तूफ़ान! Bumrah के यॉर्कर को तोड़ कर PBKs को दी इतिहास जीत, MI की 200+ स्कोर भी बेकार

Shreyas Iyer का तूफ़ान! Bumrah के यॉर्कर को तोड़ कर PBKs को दी इतिहास जीत, MI की 200+ स्कोर भी बेकार

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

IPL 2025 में रविवार को इतिहास रच गया। पंजाब किंग्स (PBKs) के स्टार बल्लेबाज़ Shreyas Iyer ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ ऐसा तूफान मचाया कि पांच बार की चैंपियन टीम देखते ही रह गई। 204 रन का बड़ा टारगेट भी Shreyas के सामने छोटा पड़ गया। उन्होंने अकेले दम पर मैच पलट दिया और दिखा दिया कि अब पंजाब किंग्स (PBKs) भी ट्रॉफी की रेस में सबसे आगे है।

मैच का सबसे बड़ा पल तब आया जब Iyer ने Jasprit Bumrah की यॉर्कर को खुले बल्ले से पॉइंट की दिशा में चौके के लिए भेज दिया। इस शॉट ने मैच का रुख बदल दिया और दर्शकों को हैरान कर दिया। ये वही Bumrah हैं जिनकी यॉर्कर से दुनिया कांपती है, लेकिन Iyer ने बिना घबराए उन्हें भी जवाब दे दिया।

Shreyas Iyer ने 61 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने Reece Topley को एक ही ओवर में तीन छक्के मारकर मैच का पासा पलट दिया। उस ओवर से पहले पंजाब की जीत की संभावना 25% थी, लेकिन ओवर खत्म होते-होते ये बढ़कर 53% हो गई।

Shreyas अकेले नहीं थे। Josh Inglis ने Bumrah के एक ओवर में 20 रन ठोक दिए। Nehal Vadhera ने भी 48 रन की अहम पारी खेली। हालांकि उन्हें दो बार जीवनदान मिला, लेकिन उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया।

मुंबई इंडियंस (MI) ने अच्छी शुरुआत की थी। Suryakumar Yadav ने 44 रन बनाए और T20 इतिहास में नॉन-ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। Tilak Verma और नमन धीर ने भी हाथ खोले, लेकिन उनकी पारी Shreyas की चमक में फीकी पड़ गई।

पंजाब के गेंदबाज़ों ने भी समय पर विकेट निकालकर MI को 204 पर रोक दिया, जबकि स्कोर 220 तक जाने की उम्मीद थी।

ये मुकाबला सिर्फ जीत-हार की कहानी नहीं थी, ये IPL की ताजपोशी थी। मुंबई का किला गिरा और नया हीरो सामने आया — श्रेयस अय्यर।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!