Indore में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के सिर्फ 5 दिन बाद एक पत्नी ने अपने ही पति Raja Raghuvanshi को मरवा दिया। इस कत्ल की प्लानिंग किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। पत्नी Sonam ने अपने प्रेमी Raj Kushwaha और दोस्तों के साथ मिलकर Raja को मौत के घाट उतार दिया।
Raja और Sonam की शादी 11 मई को हुई थी। सब कुछ ठीक लग रहा था। लेकिन 16 मई को Sonam ने अपने आशिक से कहा, “राजा को खत्म कर देते हैं। मैं विधवा बन जाऊंगी और फिर पापा से शादी की इजाज़त मिल जाएगी।”
इसके बाद Sonam ने Guwahati से ऑनलाइन एक कुल्हाड़ी (डाव) मंगवाई। 23 मई को वह Raja को फोटोशूट के बहाने एक सुनसान पहाड़ी पर ले गई। पीछे से उसके तीन साथी भी वहां पहुंचे। जैसे ही मौका मिला, Sonam चिल्लाई- “मार दो इसे” और एक आरोपी ने कुल्हाड़ी से राजा के सिर पर वार कर दिया।
इस खौफनाक हत्या के बाद Sonam ने आरोपियों को Raja के पर्स से ₹15,000 दिए और कहा – “20 लाख दूंगी, लेकिन ये काम करना पड़ेगा।”
कत्ल के बाद सोनम सीधे गुवाहाटी भाग गई, फिर Varanasi होते हुए Ghazipur चली गई। उसने मोबाइल तक तोड़ डाले ताकि पुलिस उसे पकड़ न सके।
लेकिन पुलिस ने CCTV और कॉल रिकॉर्ड से सच पता लगा लिया। जैसे ही प्रेमी राज पकड़ा गया, Sonam समझ गई कि अब बचना मुश्किल है। फिर वह यूपी के एक ढाबे में पहुंचकर खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दी।
जिसे दुल्हन बनाकर लाया गया, उसने 5 दिन में ही खून से सुहाग मिटा दिया।

