18.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

दिनदहाड़े Patna की सड़कों पर खून की होली, बाइक सवार दो युवकों को गोलियों से भूना, मौके पर मौत

दिनदहाड़े Patna की सड़कों पर खून की होली, बाइक सवार दो युवकों को गोलियों से भूना, मौके पर मौत

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Bihar की राजधानी Patna में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी। मंगलवार को दिनदहाड़े दो बाइक सवार युवकों को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून डाला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

यह सनसनीखेज वारदात Patna के Vikram police station area में Majhauli-Singhara Road पर हुई, जहां अचानक मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों को गोली मार दी गई। गोलीबारी इतनी ताबड़तोड़ थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और ना ही हत्या के कारणों का खुलासा हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस हत्याकांड ने एक बार फिर राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष ने नीतीश कुमार सरकार पर जमकर हमला बोला है। RJD Chief Lalu Prasad Yadav ने सोशल मीडिया पर कहा, “Nitish बताएं, शाम से पहले घर में घुसकर कितनी हत्याएं हो रही हैं?” उन्होंने दावा किया कि Nitish Raj में अब तक 65 हजार से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं और पुलिस पूरी तरह फेल हो चुकी है।

Bihar में लगातार हो रही हत्याओं ने आम जनता को डरा दिया है। लोग अब सड़कों पर निकलने से भी डरने लगे हैं। सवाल यह है कि क्या Nitish government अपराधियों के इस तांडव को रोक पाएगी या फिर बिहार ऐसे ही गोलियों की गूंज में सिसकता रहेगा?

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!