भयानक हादसा: Ahmedabad Air India क्रैश में मौतों का आंकड़ा पहुंचा 274, मेडिकल कॉलेज बना श्मशान

भयानक हादसा: Ahmedabad Air India क्रैश में मौतों का आंकड़ा पहुंचा 274, मेडिकल कॉलेज बना श्मशान

0
223
भयानक हादसा: Ahmedabad Air India क्रैश में मौतों का आंकड़ा पहुंचा 274, मेडिकल कॉलेज बना श्मशान
भयानक हादसा: Ahmedabad Air India क्रैश में मौतों का आंकड़ा पहुंचा 274, मेडिकल कॉलेज बना श्मशान

Ahmedabad में गुरुवार को हुए Air India विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 274 हो गई है। शुक्रवार को बचाव दल को मलबे से 29 और शव मिले। मरने वालों में 241 लोग विमान में सवार थे और 33 लोग जमीन पर मौजूद थे, जब विमान बीजे Medical College के कैंपस में गिरा।

Air India हादसे में कॉलेज के डॉक्टर्स, स्टूडेंट्स, स्टाफ और उनके परिवार के लोग भी मारे गए। Meghaninagar की कई रिहायशी इमारतें भी चपेट में आ गईं। पहले से पुष्टि हो चुकी है कि हादसे में 3 डॉक्टर और एक गर्भवती महिला की जान गई है, लेकिन सरकार ने अभी तक पूरी लिस्ट जारी नहीं की है।

ज्यादातर शव जल चुके हैं, इसलिए पहचान करना मुश्किल है। अब तक 319 बॉडी पार्ट्स बरामद हुए हैं जिन्हें DNA जांच के लिए भेजा गया है।

Air India हादसे के एक दिन बाद, राहत दल को Black Box मिला है, जो हादसे की असली वजह जानने में मदद करेगा। यह Black Box medical college की कैंटीन की छत पर मिला है, जहां विमान सीधे जा टकराया था।

Black Box में फ्लाइट का डेटा और पायलट की बातचीत रिकॉर्ड होती है, जिससे यह पता चलेगा कि take-off के कुछ मिनट बाद ही विमान क्यों क्रैश हुआ।

इस बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और दूसरी जांच टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल, साजिश या तकनीकी खराबी, किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

देश में इस दर्दनाक हादसे को लेकर मातम का माहौल है। लोग सवाल पूछ रहे हैं—किसकी लापरवाही से गई इतनी जानें?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here