Rolls-Royce की सच्चाई चौंकाएगी! Boeing हादसे के बाद खुला राज, लग्जरी कार नहीं बनाती सिर्फ

Rolls-Royce की सच्चाई चौंकाएगी! Boeing हादसे के बाद खुला राज, लग्जरी कार नहीं बनाती सिर्फ

0
171
Rolls-Royce की सच्चाई चौंकाएगी! Boeing हादसे के बाद खुला राज, लग्जरी कार नहीं बनाती सिर्फ
Rolls-Royce की सच्चाई चौंकाएगी! Boeing हादसे के बाद खुला राज, लग्जरी कार नहीं बनाती सिर्फ

Ahmedabad में हुए Boeing 787 विमान हादसे के बाद लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल – क्या Rolls-Royce के बनाए इंजन पर अब भरोसा किया जा सकता है? बहुत कम लोग जानते हैं कि Rolls-Royce सिर्फ महंगी और शाही कारें ही नहीं बनाती, बल्कि हवाई जहाज के इंजन भी तैयार करती है।

Boeing 787 Dreamliner विमान में Rolls-Royce का बनाया ट्रेंट 1000 इंजन लगाया जाता है। यह इंजन हल्का होता है और कम ईंधन खर्च करता है। लेकिन 12 जून को हुए हादसे के बाद इस इंजन की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

कंपनी ने 1960 से हवाई जहाजों के लिए इंजन बनाना शुरू किया था। आज Rolls-Royce के इंजन दुनिया के 40% बड़े विमानों में इस्तेमाल हो रहे हैं। कंपनी का पहला मशहूर इंजन ‘Eagle’ अमेरिकी नौसेना के विमानों में भी इस्तेमाल हुआ था।

Rolls-Royce का नाम दुनिया की सबसे लग्जरी कार ब्रांड्स में आता है। लेकिन यह कंपनी अपनी गाड़ियों को कभी दूसरी कारों के साथ नहीं दिखाती। वो अपनी कारें या तो हवाई जहाज के साथ शोकेस करती है या प्राइवेट जेट्स के साथ।

Ferrari अपनी स्पीड के लिए, BMW अपने लुक के लिए, और Volvo अपनी सेफ्टी के लिए जानी जाती है। लेकिन रोल्स रॉयस का अंदाज सबसे अलग है – शांति, रुतबा और क्लास।

अब जब Ahmedabad हादसे के बाद ट्रेंट 1000 इंजन की जांच की मांग उठ रही है, तो Rolls-Royce एक बार फिर सुर्खियों में है। कंपनी की तकनीक पर भरोसा आजमाइश में है।

क्या यह सिर्फ एक हादसा था या रोल्स रॉयस को अपने इंजन टेक्नोलॉजी पर फिर से ध्यान देना होगा? आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here