Israel ने फिर दिखाया India का गलत नक्शा, मचा कूटनीतिक भूचाल – IDF ने घुटने टेककर मांगी माफी

Israel ने फिर दिखाया India का गलत नक्शा, मचा कूटनीतिक भूचाल – IDF ने घुटने टेककर मांगी माफी

0
208
Israel ने फिर दिखाया India का गलत नक्शा, मचा कूटनीतिक भूचाल – IDF ने घुटने टेककर मांगी माफी
Israel ने फिर दिखाया India का गलत नक्शा, मचा कूटनीतिक भूचाल – IDF ने घुटने टेककर मांगी माफी

Israeli Army की एक बड़ी चूक ने भारत में बवाल खड़ा कर दिया है। इज़रायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने एक ऐसा नक्शा जारी किया जिसमें Jammu-Kashmir को Pakistan का हिस्सा दिखा दिया गया। जैसे ही यह नक्शा सार्वजनिक हुआ, India के सोशल मीडिया पर तूफान आ गया। चारों ओर से IDF को घेरा जाने लगा और आखिरकार Israel को माफी मांगनी पड़ी।

ये विवाद उस समय शुरू हुआ जब Israeli Army ने Iran के मिसाइल खतरे को दिखाने के लिए एक मैप जारी किया। इस नक्शे में बताया गया था कि Iran की मिसाइलें 2000 किलोमीटर तक पहुंच सकती हैं। इसमें कई देशों को शामिल किया गया, लेकिन जब लोगों ने देखा कि Jammu-Kashmir India के नक्शे से बाहर दिखाया गया है, तो गुस्सा फूट पड़ा।

लाखों भारतीय यूजर्स ने सोशल मीडिया पर Israel की इस हरकत को India की संप्रभुता का अपमान बताया। एक यूजर ने लिखा, “अब समझ आया क्यों India neutral रहता है, कूटनीति में कोई किसी का सच्चा दोस्त नहीं होता।” एक और ने मांग की, “India का सही नक्शा दिखाओ या पोस्ट डिलीट करो।”

Israeli Army ने तुरंत सफाई दी और माफी मांगी। IDF ने अपने बयान में कहा कि “यह नक्शा सीमाओं को सही तरीके से नहीं दिखाता और अगर इससे किसी को ठेस पहुंची हो तो हम माफी मांगते हैं।”

लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। कई यूजर्स ने याद दिलाया कि यह पहली बार नहीं है जब Israel ने India का गलत नक्शा दिखाया है। पिछले साल भी ऐसी ही गलती पर उसे अपनी वेबसाइट से नक्शा हटाना पड़ा था।

अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या Israel बार-बार ऐसी ‘गलतियां’ जानबूझकर करता है या ये सिर्फ एक संयोग है? लेकिन एक बात साफ है – India की अखंडता पर कोई समझौता नहीं होगा, चाहे दोस्त ही क्यों न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here