Air India हादसे का मलबा बना मौत का कब्रिस्तान, Doctors Hostel की छत से मिला एक और शव

Air India हादसे का मलबा बना मौत का कब्रिस्तान, Doctors Hostel की छत से मिला एक और शव

0
190
Air India हादसे का मलबा बना मौत का कब्रिस्तान, Doctors Hostel की छत से मिला एक और शव
Air India हादसे का मलबा बना मौत का कब्रिस्तान, Doctors Hostel की छत से मिला एक और शव

Ahmedabad Airport से उड़ान भरने के सिर्फ 33 सेकेंड बाद क्रैश हुई London जा रही Air India Flight AI-171 का मंजर और भी दर्दनाक होता जा रहा है। शनिवार को राहतकर्मियों ने विमान की tail section के मलबे से एक और शव बरामद किया है, जो medical college के पास Doctors Hostel की छत में फंसा हुआ था।

यह हादसा गुरुवार दोपहर उस वक्त हुआ जब बोइंग 787-8 Dreamliner Aircraft Accommodation इलाके में आकर गिर पड़ा। इससे इलाके में जबरदस्त तबाही मची और जमीन पर मौजूद दर्जनों लोगों की जान चली गई। अब तक इस हादसे में मरने वालों की संख्या 260 पार कर चुकी है, जिससे पूरा देश सदमे में है।

इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, 1 कनाडाई और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। चमत्कारिक रूप से केवल एक व्यक्ति – Britain के Resident Vishwas Kumar Ramesh, जो सीट 11A पर बैठे थे, इस हादसे में जीवित बच सके।

घटनास्थल पर अब नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) की टीम भी तैनात कर दी गई है, जो राहत और बचाव कार्य में स्थानीय प्रशासन की मदद कर रही है। NSG के कमांडो उस Doctors Hostel की छत पर भी देखे गए, जहां अब भी विमान का पिछला हिस्सा फंसा हुआ है। हालांकि NSG जांच का हिस्सा नहीं है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए उसे तैनात किया गया है।

हादसे की जांच कई एजेंसियां मिलकर कर रही हैं – जिनमें एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB), DGCA, Ahmedabad Crime Branch, लोकल पुलिस और NIA तक शामिल हैं। शुक्रवार को NIA के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे।

इस बीच प्रशासन ने जानकारी दी है कि शवों की पहचान के लिए DNA Test की प्रक्रिया तेज कर दी गई है और अगले तीन दिनों में यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here