Iran की परम चेतावनी: “Israel का साथ दिया तो तबाह कर देंगे America-Britain को”

Iran की परम चेतावनी: “Israel का साथ दिया तो तबाह कर देंगे America-Britain को”

0
116
Iran की परम चेतावनी: “Israel का साथ दिया तो तबाह कर देंगे America-Britain को”
Iran की परम चेतावनी: “Israel का साथ दिया तो तबाह कर देंगे America-Britain को”

मिडिल ईस्ट में जंग की आंधी तेज हो गई है। Iran ने साफ-साफ कह दिया है कि अगर किसी भी देश ने Israel का साथ दिया, तो उसका अंजाम खौफनाक होगा। ईरान ने नाम लेकर चेतावनी दी कि अगर America, Britain या France ने Israel की मदद की, तो उनके सैन्य ठिकानों और युद्धपोतों पर मिसाइलें बरसाई जाएंगी।

Israel ने हाल ही में Iran पर जबरदस्त एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें 78 लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हो गए। इसके जवाब में Iran ने “Operation True Promise 3” लॉन्च कर दिया और इजरायली ठिकानों पर भारी हमला किया। अब इस टकराव में दुनिया की बड़ी ताकतें भी खिंचती नजर आ रही हैं।

Iran के इस बयान ने वर्ल्ड पावर देशों की नींद उड़ा दी है। Tehran से जारी बयान में कहा गया, “अगर कोई देश Israel को सपोर्ट करेगा तो वह खुद भी जंग में कूद पड़ेगा और फिर हम उसे नहीं छोड़ेंगे।”

वहीं Israel के Prime Minister Benjamin Netanyahu ने भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने Iran की जनता से अपील की है कि वे अपनी सरकार के खिलाफ उठ खड़े हों। Netanyahu बोले, “हमारी लड़ाई आम लोगों से नहीं, Iran की तानाशाही हुकूमत से है।”

इस पर ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई आगबबूला हो गए। उन्होंने कहा, “इजरायल ने जंग शुरू कर दी है और अब इसका अंत नर्क में होगा। हम Israel को खत्म कर देंगे।”

इस खतरनाक भिड़ंत ने पूरी दुनिया में तनाव फैला दिया है। क्या यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत है? यह सवाल अब हर किसी को डरा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here