
उत्तर प्रदेश के Hardoi से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। वीडियो में एक महिला खुलेआम CNG Station के कर्मचारी पर पिस्टल ताने हुए नजर आ रही है और धमकी देती है, “इतनी गोलियां मारूंगी कि घरवाले पहचान नहीं पाएंगे।” यह खौफनाक मंजर CCTV में कैद हो गया और अब वायरल हो गया है।
पूरा मामला रविवार शाम का है जब Hardoi के एक CNG Station पर कर्मचारी रजनीश कुमार ने एक परिवार से सुरक्षा के नियमों के तहत गाड़ी से बाहर निकलने की अपील की। कार में सवार एहसान खान और उनके परिवार से यही अनुरोध किया गया था। लेकिन खान नाराज़ हो गए और रजनीश से बहस करने लगे। मामला तब और बिगड़ा जब खान ने कर्मचारी के पास जाकर उन्हें धमकाया, जिससे रजनीश ने अपनी कोहनी से उन्हें थोड़ा पीछे किया।
इतने में खान की बेटी आरिबा खान दौड़ती हुई कार की ओर गई और कुछ ही सेकंड में हाथ में पिस्टल लेकर वापस लौटी। उसने रजनीश की छाती पर पिस्टल तान दी और गुस्से में कहा, “इतनी गोलियां मारूंगी कि घर वाले पहचान नहीं पाएंगे!”
घटना के बाद रजनीश कुमार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया और पिस्टल जब्त कर ली। बताया गया कि हथियार एहसान खान के नाम पर रजिस्टर्ड था।
The lady with the gun is Ariba Khan. She threatened a salesman with a revolver because he asked her to step out of the car during CNG refueling (As per rule).
Yet the ecosystem keeps propagating that Muslims are living under threat in India. What more freedom do they want? pic.twitter.com/ioL01pIZc8
— Mr Sinha (@MrSinha_) June 16, 2025
यह वीडियो ‘X’ (पहले ट्विटर) पर ‘Mr Sinha’ नाम के यूज़र ने शेयर किया, जो अब तक 17 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं बंट गई हैं। कुछ ने इसे कानून व्यवस्था की नाकामी बताया, तो कुछ ने इसे धार्मिक ऐंगल देने की कोशिश की। हालांकि, कई यूजर्स ने भी कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं होना चाहिए, चाहे वो किसी भी धर्म का क्यों न हो।
इस घटना ने न सिर्फ Hardoi बल्कि पूरे देश को चौंका दिया है। अब देखना यह होगा कि आरोपियों को क्या सजा मिलती है और कानून किस तेजी से अपना काम करता है।