रॉकस्टार की बीवी नहीं, खुद की पहचान है ये! Ed Sheeran की पत्नी Cherry Seaborn की नौकरी ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

रॉकस्टार की बीवी नहीं, खुद की पहचान है ये! Ed Sheeran की पत्नी Cherry Seaborn की नौकरी ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

0
255

पॉप स्टार Ed Sheeran की पत्नी Cherry Seaborn इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में छाई हुई हैं, लेकिन वजह उनकी ग्लैमर भरी लाइफ नहीं, बल्कि उनका सीधा-सादा और मजबूत कॉर्पोरेट करियर है। सोशल मीडिया पर उनका LinkedIn प्रोफाइल वायरल हो रहा है, जिसमें उनके Deloitte में 9 साल लंबे सफर को देखकर लोग दंग हैं।

Cherry Seaborn ने ग्लैमर और लाइमलाइट से दूर रहकर, Deloitte जैसी दिग्गज कंपनी में मैनेजर की पोस्ट पर काम किया। वह अगस्त 2021 से मार्च 2024 तक ‘Nature, Climate and Sustainability – Innovation; Scaling Impact’ टीम में रहीं। इससे पहले भी उन्होंने New York और London में Deloitte की अलग-अलग टीमों में काम किया।

इतना ही नहीं, उनकी पढ़ाई भी कमाल की है। Cherry के पास Cambridge Institute for Sustainability Leadership से sustainable business में पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट और Duke University से मैनेजमेंट स्टडीज में मास्टर्स डिग्री है।

अब जब ये सब सोशल मीडिया पर सामने आया, तो लोग तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, “9 साल Deloitte में और शादी एक रॉकस्टार से। वाह, क्या बैलेंस है।” वहीं दूसरे ने कहा, “अगर मैं किसी रॉकस्टार से शादी करती, तो डरती कि उसकी चमक में मैं कहीं खो न जाऊं।”

लोगों ने उन्हें एक “स्वतंत्र और आत्मनिर्भर महिला” बताया। किसी ने लिखा, “ये साबित करता है कि ज़िंदगी पैसों से नहीं, खुद की अहमियत से चलती है।”

2019 में Ed Sheeran से शादी करने के बाद भी Cherry हमेशा पब्लिक लाइफ से दूर रहीं। लेकिन अब उनकी ये प्रोफेशनल जर्नी सामने आने के बाद लोग कह रहे हैं—“वो सिर्फ एक रॉकस्टार की पत्नी नहीं, खुद भी एक स्टार हैं!”

Cherry Seaborn की ये कहानी लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई है—चमक-धमक की दुनिया में भी सादगी और मेहनत से पहचान बनाई जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here