11.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

John Abraham ने एयरपोर्ट पर दिखाया ऐसा प्यार कि सब हो गए फैन, फीमेल स्टाफ को दिया फूलों का गुलदस्ता

John Abraham ने एयरपोर्ट पर दिखाया ऐसा प्यार कि सब हो गए फैन, फीमेल स्टाफ को दिया फूलों का गुलदस्ता

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

बॉलीवुड के Handsome Hunk John Abraham एक बार फिर अपने विनम्र स्वभाव से सोशल मीडिया पर छा गए हैं। गुरुवार सुबह Mumbai Airport पर John ने जो किया, उसने लोगों का दिल जीत लिया। फैंस उनकी सादगी और व्यवहार से इतने प्रभावित हुए कि सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांध दिए गए।

दरअसल, जैसे ही John Airport से बाहर निकल रहे थे, एक मेल फैन ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। John ने मुस्कराते हुए गुलदस्ता स्वीकार किया लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया। John ने उस फैन से इजाजत मांगी और फिर वही गुलदस्ता एयरपोर्ट पर मौजूद एक महिला स्टाफ को दे दिया। महिला कर्मचारी पहले तो हैरान रह गई लेकिन फिर मुस्कुराते हुए John को धन्यवाद कहा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इस दिल छू लेने वाले पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस John के इस जेस्चर की खूब सराहना कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, “पहले पूछा, फिर गुलदस्ता दिया असली जेंटलमैन है ये आदमी।” दूसरे ने कहा, “पूरी इंडस्ट्री में ये अलग है, दिल से अच्छा इंसान है।” वहीं किसी ने लिखा, “इतना टैलेंटेड होने के बावजूद इतना डाउन टू अर्थ!”

वर्क फ्रंट की बात करें तो John Abraham हाल ही में फिल्म The Diplomat में नज़र आए थे। यह फिल्म India-Pakistan संबंधों की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें Diplomacy के साथ-साथ एक diplomat के व्यक्तिगत संघर्षों को दिखाया गया है। फिल्म को ज्यादा प्रमोशन नहीं मिला था, लेकिन फिर भी दर्शकों ने इसे सराहा और यह अब Netflix पर उपलब्ध है।

John Abraham की सादगी, मुस्कान और इमोशनल जेस्चर एक बार फिर साबित करते हैं कि वह न केवल एक शानदार एक्टर हैं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!