Iran और Israel के बीच चल रहे तनाव ने अब खतरनाक मोड़ ले लिया है। दुनिया की नजरें उस वक्त चौंक गईं जब Iran ने Israel की राजधानी Tel Aviv की तरफ अपनी सबसे घातक Hypersonic Missile Fateh-1 दाग दी। दावा है कि इस मिसाइल ने टारगेट लॉक करते ही महज 7 मिनट यानी करीब 400 सेकेंड में हमला कर दिया। इस हमले ने Israel की सुरक्षा व्यवस्था की नींव हिला दी है।
Fateh-1 की रफ्तार इतनी तेज है कि यह 16,000 से 18,500 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ती है। मतलब यह आवाज की गति से 15 गुना तेज है! इतनी रफ्तार में उड़ती missile को Israel का famous defense system ‘Iron Dome’ भी पकड़ नहीं पाया और मिसाइल सीधे अपने टारगेट पर जा गिरी।
बताया जा रहा है कि Fateh-1 ने Israel के संवेदनशील air Base और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इस missile में 460 किलो explosive ले जाने की क्षमता है, जिससे इसके गिरते ही भारी तबाही हुई। Israel ने कुछ मिसाइलों को रोकने की कोशिश की, लेकिन Fateh-1 की ट्रिक से चकमा खा गया।
Iran की इस चाल में पहले ड्रोन और साधारण मिसाइलें दागी गईं, जिससे Iron Dome व्यस्त हो गया। तभी पीछे से Fateh-1 जैसी सुपरफास्ट मिसाइलें भेजी गईं, जो सीधा हमला कर गईं।
Iran का दावा है कि Fateh-1 पूरी तरह से स्वदेशी है और बिना GPS के भी सटीक निशाना लगा सकती है। इसकी Maneuverable Trajectory यानी दिशा बदलने की ताकत इसे और भी घातक बना देती है।
यह हमला सिर्फ Israel के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए चेतावनी है कि Hypersonic war का दौर अब शुरू हो चुका है। Israel की नींदें उड़ चुकी हैं और दुनिया सन्न है कि अगला निशाना कौन होगा।
