Iran ने Israel के अस्पताल पर बरसाई मौत, Soroka Hospital पर मिसाइल हमला, धुएं से घुटते मरीज और चीखते डॉक्टर

Iran ने Israel के अस्पताल पर बरसाई मौत, Soroka Hospital पर मिसाइल हमला, धुएं से घुटते मरीज और चीखते डॉक्टर

0
74

दक्षिण Israel के सबसे बड़े अस्पताल पर गुरुवार सुबह तबाही बनकर टूटी ईरानी मिसाइल। Soroka Medical Center, जिसमें 1000 से ज्यादा बिस्तर हैं, पर सीधा हमला हुआ, जिससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। अस्पताल के गलियारों में धुआं भर गया, मरीज और स्टाफ चीखते-चिल्लाते इधर-उधर भागते नजर आए। फर्श पर टूटे कांच बिखरे थे, दीवारें दरक गईं और माहौल मातम में बदल गया।

Israeli government ने इस हमले को ‘मानवता पर हमला’ बताया है और कहा है कि Iran को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। Prime Minister Benjamin Netanyahu ने कड़े शब्दों में कहा, “Iran ने न केवल अस्पताल पर हमला किया, बल्कि हमारे नागरिकों की जिंदगी को सीधा निशाना बनाया है। हम चुप नहीं बैठेंगे।”

इस missile हमले में अब तक 47 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें अस्पताल की हालत भयावह नजर आ रही है—टूटी खिड़कियां, फर्नीचर के टुकड़े और खून से सना फर्श।

Tel Aviv में भी एक रिहायशी इमारत और वहां का एक अस्पताल Iranian हमले की चपेट में आया, जहां 16 घायल भर्ती कराए गए हैं। तीन की हालत बेहद नाजुक है। Israel के अन्य अस्पतालों में भी high alert जारी कर दिया गया है। कई जगहों पर मरीजों को जमीन के नीचे सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।

यह हमला उस वक्त हुआ जब Israel ने Iran के Arak Nuclear Reactor पर हवाई हमला किया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। Israel ने दावा किया है कि वह हर उस हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा जो उसके नागरिकों और स्वास्थ्य ढांचे पर किया जाएगा।

यह जंग अब अस्पतालों तक पहुंच चुकी है। और यह एक खतरनाक मोड़ की ओर इशारा कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here