
Indore के कारोबारी Raja Raghuvanshi की हत्या के मामले में अब एक बड़ा राज खुला है। इस केस की सबसे बड़ी कड़ी बन गया है Sonam Raghuvanshi का मोबाइल फोन और उसकी कॉल डिटेल्स। पुलिस ने खुलासा किया है कि सोनम ने अपने प्रेमी Raj Kushwaha का नंबर ‘Sanjay Verma’ के नाम से सेव कर रखा था।
दरअसल, Sonam चाहती थी कि किसी को शक ना हो, इसलिए उसने Raj का नंबर Truecaller पर फर्जी नाम से सेव किया। लेकिन पुलिस जांच में ये राज खुल ही गया। Meghalaya पुलिस ने बताया कि असली नाम Raj Kushwaha है और वही इस हत्या की साजिश में सोनम का साथ दे रहा था।
पुलिस ने बताया कि Sonam और Raj के बीच सिर्फ 39 दिनों में 234 बार बात हुई। हर कॉल 30 से 60 मिनट तक चली। यानी रोज लंबी बातचीत होती थी, और सब कुछ प्लानिंग के तहत हो रहा था।
इस बीच Sonam के भाई Govind Raghuvanshi ने मीडिया से कहा, “मैं Sanjay Verma को जानता ही नहीं। अगर परिवार की तरफ से नार्को टेस्ट की मांग है तो मैं उसके लिए भी तैयार हूं।”
Govind ने यह भी बताया कि Sonam जाते समय करीब ₹10,000 से ₹20,000 कैश और दो मोबाइल लेकर गई थी। लेकिन गहने जैसे कीमती सामान घर पर ही छोड़ गई थी।
Raja और Sonam की शादी 11 मई को हुई थी। 20 मई को दोनों Meghalaya गए, और 23 मई को Raja लापता हो गए। 10 दिन बाद उनकी लाश मिली। इसके बाद Sonam ने 8 जून को Ghazipur में सरेंडर कर दिया।
अब पुलिस Raj Kushwaha और बाकी आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि क्या हत्या की वजह सिर्फ अफेयर था या कोई और गहरा राज छिपा है। इस केस में अब हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं।