नितिन गडकरी के ‘बीफ कनेक्शन’ पर विवाद, कारोबारी नेटवर्क को लेकर उठे सवाल – जानिए पूरी खबर

नितिन गडकरी के ‘बीफ कनेक्शन’ विवाद पर रिपोर्ट, कारोबारी नेटवर्क, अदालत में उठे सवाल और 50 करोड़ की मानहानि केस की पूरी कहानी।

0
12

नागपुर से जुड़े एक बड़े कारोबारी नेटवर्क और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के परिवार के नाम पर उठे “बीफ कनेक्शन” विवाद ने नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। यह विवाद एक विस्तृत रिपोर्ट के बाद तेज हुआ, जिसमें महाराष्ट्र में पकड़े गए एक meat consignment और Rembal Agro and Foods नामक कंपनी के बीच संबंधों की पड़ताल की गई है। रिपोर्ट में इस कारोबारी संरचना को गडकरी परिवार के व्यापारिक दायरे से जोड़ा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, 10 मार्च 2022 की एक एफआईआर (FIR) से जुड़े मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने एक ट्रक पकड़ा था, जिसमें 1,400 कार्टन प्रोसेस्ड मीट होने का दावा किया गया। पुलिस ने उस मांस की कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई। बाद में Rembal Agro and Foods ने अदालत में दावा किया कि यह मीट गाय का नहीं, बल्कि भैंस का था और इसलिए महाराष्ट्र के कानूनों के तहत वैध था। कंपनी का कहना था कि यह माल उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से खरीदा गया, हैदराबाद में प्रोसेस किया गया और मुंबई के रास्ते वियतनाम निर्यात के लिए जा रहा था।

लेकिन अदालत में पेश दस्तावेजों पर सवाल उठे। रिपोर्ट के मुताबिक, न्यायाधीश ने स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, ट्रांसपोर्ट पेपर्स और e-way bill को संदिग्ध माना। अदालत ने यह भी नोट किया कि हैदराबाद से मुंबई ले जाने के लिए जरूरी स्थानीय अनुमति नहीं दिखी, जबकि स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अलीगढ़ के पशु चिकित्साधिकारी द्वारा जारी किया गया था। इसके अलावा, ट्रक से जुड़े कागजों और कंपनी संरचना को लेकर भी कई विसंगतियां सामने आईं।

इसी जांच और कारोबारी नेटवर्क की परतें खुलने के बाद सोशल मीडिया पर “गडकरी के बीफ कनेक्शन” जैसा नैरेटिव तेजी से फैलने लगा। आलोचकों ने इसे राजनीतिक और नैतिक मुद्दा बताया, जबकि समर्थकों का कहना है कि एक कारोबारी ट्रांजैक्शन को सनसनीखेज बनाकर पेश किया जा रहा है। विवाद तब और गहरा गया जब खबर आई कि नितिन गडकरी ने कथित मानहानि को लेकर 50 करोड़ रुपये का केस दायर किया है।

इस पूरे प्रकरण ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या नितिन गडकरी जैसे बड़े नेता के परिवार का कारोबारी नेटवर्क बीफ एक्सपोर्ट जैसे संवेदनशील क्षेत्र से जुड़ा रहना उचित है? गौ-रक्षा की राजनीति करने वाले नेता के घर बीफ बिज़नेस का कनेक्शन—क्या यह दोहरा चरित्र है या महज संयोग? 50 करोड़ की मानहानि केस से सवालों का जवाब मिलेगा या फिर यह मामला राजनैतिक कनेक्शन का इस्तेमाल करके दबा दिया जाएगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here