Delhi चुनाव से पहले Arvind Kejriwal का दावा, फर्जी मामले में जल्द गिरफ्तार होंगी CM Atishi

0
61
Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उनकी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री अति‍शी को जल्द ही एक झूठे मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि इससे पहले AAP के वरिष्ठ नेताओं पर छापेमारी की योजना बनाई जा सकती है।

केजरीवाल ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “ये लोग दिल्ली सरकार की मह‍िला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से परेशान हैं। मह‍िला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की सभी 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को 2100 रुपये मिलेंगे, जबकि संजीवनी योजना में 60 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को मुफ्त इलाज मिलेगा। इन योजनाओं से ये लोग बुरी तरह परेशान हैं और अति‍शी जी को झूठे मामले में फंसाकर गिरफ्तार करने की साजिश कर रहे हैं।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियों, जैसे CBI, ED और आईटी विभाग को अति‍शी के खिलाफ झूठा मामला बनाने का निर्देश दिया गया है।

केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, “बीजेपी के पास दिल्ली में पिछले दस सालों में कोई काम नहीं है। वे केवल केजरीवाल को आलोचना करके वोट मांग रहे हैं, जबकि हम सकारात्मक अभियान चला रहे हैं और दिल्ली के नागरिकों के लिए नई योजनाएं लेकर आए हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here