34.1 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

Tripura, Manipur और Meghalaya के स्थापना दिवस पर PM Modi और Amit Shah ने दी बधाई

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Tripura, Manipur और Meghalaya के स्थापना दिवस पर PM MODI और AMIT SHAH ने दी बधाई, 1972 में मिला था पूर्ण राज्य का दर्जा. 21 जनवरी की तारीख बहुत सारी खूबसूरत यादों और घटनाओ को दर्शाता है। भारत के संघीय इतिहास में इस दिन का महत्व इसलिए भी है क्योंकि इस दिन मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के रूप में तीन राज्यों का उदय हुआ था। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को अलग राज्य बने पांच दशक हो गए हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के तहत मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को 21 जनवरी 1972 को अलग राज्य का दर्जा दिया गया था। वहीँ आज उनकी स्थापना दिवस मनाई जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर इन राज्यों की जनता को बधाई दी। इस मौके पर पीएम मोदी ने देश के विकास में मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के लोगों के योगदान की तारीफ की। आपको यह बता दें कि मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा आज अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। तीनों ही राज्य देश के पूर्वोत्तर में स्थित हैं और अपनी जीवंत संस्कृति, प्रेरक इतिहास के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं।

PM मोदी ने X पर पोस्ट किया
पीएम मोदी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में मणिपुर की जनता को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा, ‘मणिपुर के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई। हमें भारत के विकास में मणिपुर के लोगों द्वारा निभाई गई भूमिका पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है। मणिपुर की प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं।’ त्रिपुरा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा कि यह राज्य राष्ट्रीय प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा, ‘यह अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए भी जाना जाता है। त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।’

अमित शाह ने भी लोगों को दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर मंगलवार को इन राज्यों के लोगों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि ये राज्य प्रगति की राह पर चलते हुए सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर पोस्ट कर तीनों राज्यों के लोगों को बधाई दी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!