Squid Game 3: Netflix पर इस दिन दस्तक देगा आखिरी सीज़न

पिछले साल रिलीज हुई 'Squid Game 2' के तीसरे और फाइनल सीजन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इस वेब शो को आप इसी साल जून महीने में देख पाएंगे। इसके अलावा Netflix ने 2025 में स्ट्रीम होने वाली वेब सीरीज की झलक भी दिखाई है।

0
68

साल 2025 नेटफ्लिक्स पर अब तक का सबसे बड़ा साल है। ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ और ‘स्क्विड गेम’ से लेकर ‘वेडनेसडे’, ‘बेनोइट ब्लैंक’ और ‘हैप्पी गिलमोर’ की वापसी हो रही है। ‘द विचर’, ‘लव इज ब्लाइंड’, ‘कोबरा काई’, ‘एमिली इन पेरिस’ और ‘एलिस इन बॉर्डरलैंड’ भी लौट रहा है। और भी बहुत कुछ है, जिसका स्पॉइलर अलर्ट नेटफ्लिक्स ने दिया है। साथ ही ‘स्क्विड गेम सीजन 3’ की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है।

फेमस साउथ कोरियन ड्रामा Squid Game Season 3 इसी साल 27 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ये इस शो का आखिरी सीजन होगा। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने गुरुवार को अपने ‘Next on Netflix’ इवेंट के दौरान घोषणा की। एक क्लिप भी शेयर किया गया है, जिसमें गेम के दौरान तनाव भरा माहौल दिखाया गया है। साथ ही Netflix पर आने वाली अन्य सीरीज की भी झलक दिखाई गई है।

बता दें कि ‘स्क्विड गेम’ का पहला सीजन साल 2021 में आया था और ये दुनिया की अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई। नेटफ्लिक्स ने बताया था कि 142 मिलियन घरों ने ये डार्क ड्रामा देखा। इसके दूसरे सीजन को भी काफी पसंद किया गया, जिसकी कहानी अभी अधूरी है। इसके एक्टर्स ली जंग-जे, ली बियुन्ग-हुन, गुंग यो, पार्क संग-हून, यिम सिवान, वी हा-जून ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here