नाम छिपाकर रह रहे थे अवैध बांग्लादेशी, 8 लोग नासिक से गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ में हैरान करने वाली बातें

अवैध बांग्लादेशियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को ऐसे कागजात मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0
37

अवैध बांग्लादेशियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को ऐसे कागजात मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महाराष्ट्र के नासिक में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नासिक पुलिस ने बताया कि एक निर्माण स्थल पर केंद्रीय अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) की टीम ने गोपनीय सूचना पर छापा मारा। जहां से आठ बांग्लादेशी गिरफ्तार किए गए। छापे के बाद, आरोपियों को भारतीय नागरिकता का सबूत नहीं देने पर हिरासत में लिया गया।

600 लोगों के बीच काम कर रहे थे

नासिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और गिरफ्तारी शामिल है। कमिश्नर संदीप कार्णिक ने इस कार्रवाई का विवरण देते हुए कहा, ‘नासिक पुलिस बांग्लादेशी मूल के अवैध प्रवासियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। पिछले हफ्ते सूचना मिली कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक 600 लोगों के बीच एक निर्माण स्थल पर काम कर रहे हैं। हमारी टीम ने गुप्त जांच की और आठ आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि वे बांग्लादेशी थे।’

आधार कार्ड और पैन कार्ड तक बनवा लिए

पुलिस ने कहा, “हम जांच कर रहे हैं कि अवैध बांग्लादेशी कैसे भारत में घुसे और उन्हें भारतीय दस्तावेज कैसे मिले?” इन गैर-कानूनी बांग्लादेशियों से मोबाइल फोन, आधार कार्ड और पैन कार्ड भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि अवैध बांग्लादेशियों ने बहुत जल्दी आधार कार्ड और पान कार्ड बनवा लिए। पुलिस इन विवरणों की जांच कर रही है।

कहीं राष्ट्र विरोधी गतिविधी में तो नहीं शामिल

पुलिस अधिकारी ने कहा, “नासिक पुलिस और हम एटीएस, राज्य खुफिया विभाग की भागीदारी के साथ जांच में आगे बढ़ रहे हैं।” हम अन्य जांच एजेंसियों के साथ मिलकर उनकी पिछली गतिविधियों को भी देख रहे हैं कि क्या वे आपराधिक या राष्ट्रविरोधी कार्यों में शामिल हैं या नहीं।’

दिल्ली में गैरकानूनी बांग्लादेशी गिरफ्तार

शनिवार को मध्य दिल्ली जिले में अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशियों में से तीन को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने कहा, ‘अब तक, मध्य जिले द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में भारत में अवैध रूप से रह रहे 21 बांग्लादेशी नागरिकों पर कार्रवाई की गई है। उनमें से 18 को जेल भेजा गया है और 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में दो प्राथमिकी हैं।उपराज्यपाल वीके सक्सेना के कड़े निर्देशों के बाद दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here