Russian कंपनी ने शराब की बोतलों पर Mahatma Gandhi और Mother Teresa की तस्वीरें छापी, मचा विवाद

Russian कंपनी ने शराब की बोतलों पर Mahatma Gandhi और Mother Teresa की तस्वीरें छापी, मचा विवाद

0
82
Russian कंपनी ने शराब की बोतलों पर Mahatma Gandhi और Mother Teresa की तस्वीरें छापी, मचा विवाद
Russian कंपनी ने शराब की बोतलों पर Mahatma Gandhi और Mother Teresa की तस्वीरें छापी, मचा विवाद

Russian की एक शराब बनाने वाली कंपनी ने महात्मा गांधी, मदर टेरेसा और नेल्सन मंडेला जैसी महान हस्तियों की तस्वीरें बीयर और शराब की बोतलों पर लगाई, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। इन तस्वीरों को देखकर लोग नाराजगी जता रहे हैं और कंपनी की आलोचना कर रहे हैं।

Moscow के सर्गिएव पोसाद में स्थित “रेवॉर्ट ब्रूअरी” नाम की इस कंपनी ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इन बोतलों की तस्वीरें शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में गांधी जी की फोटो लगी बीयर की बोतल को “लेमन ड्रॉप हेज़ी आईपीए” नाम दिया गया है, जिसमें अल्कोहल की मात्रा 7.3% है। वहीं, मदर टेरेसा की तस्वीर लगी बीयर को “डबल चॉकलेट स्टाउट” नाम दिया गया है, जिसमें 6% अल्कोहल है।

इस मामले पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और एक्स (Twitter) पर लोग नाराजगी जता रहे हैं। कई लोगों ने इसे महान हस्तियों का अपमान बताया है और कंपनी से इन उत्पादों को वापस लेने की मांग की है।

यह पहला मौका नहीं है जब महात्मा गांधी की तस्वीर शराब की बोतल पर छपी हो। 2019 में भी एक इजरायली कंपनी को अपनी शराब की बोतलों पर गांधी जी की तस्वीर लगाने के कारण आलोचना झेलनी पड़ी थी। भारतीय राज्यसभा सदस्यों ने तब इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

इस विवाद के चलते अब कंपनी पर दबाव बढ़ता जा रहा है। हालांकि, अब तक कंपनी ने इस पर कोई सफाई नहीं दी है। लोगों की मांग है कि इन बोतलों को बाजार से जल्द से जल्द हटाया जाए और इस तरह की हरकत दोबारा न की जाए।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here