34.1 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

India-Europe रिश्तों में नया अध्याय: European आयोग की President Ursula Vaughn डेर लेयेन India दौरे पर

India-Europe रिश्तों में नया अध्याय: European आयोग की President Ursula Vaughn डेर लेयेन India दौरे पर

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

यूरोपीय आयोग की President Ursula Von Der Leyen गुरुवार को अपने दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचीं। उनके साथ यूरोपीय संघ के आयोग के सदस्य भी आए हैं। इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान India और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार और प्रौद्योगिकी पर चर्चा होगी। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी अहम बैठक होगी, जिसमें रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के तरीकों पर विचार किया जाएगा।

दिल्ली पहुंचते ही Von Der Leyen ने सोशल मीडिया पर लिखा, “संघर्ष और कड़ी प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सच्चे मित्रों की जरूरत होती है। भारत, यूरोप के लिए एक भरोसेमंद मित्र और रणनीतिक साझेदार है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर हमारी साझेदारी को अगले स्तर तक ले जाने पर चर्चा करूंगी।”

एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने भी उनके आगमन को भारत-यूरोप संबंधों में एक नया पड़ाव बताया।

यह Von Der Leyen की भारत की तीसरी यात्रा है। इससे पहले वे अप्रैल 2022 में द्विपक्षीय यात्रा और सितंबर 2023 में जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने आई थीं। पीएम मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष विभिन्न अंतरराष्ट्रीय बैठकों के दौरान भी नियमित रूप से मिलते रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह पहली बार है जब यूरोपीय संघ के सभी आयुक्त एक साथ भारत आए हैं। यह यात्रा यूरोपीय संसदीय चुनावों के बाद गठित नए यूरोपीय आयोग के कार्यकाल की प्रमुख यात्राओं में से एक है। भारत और यूरोपीय संघ 2004 से रणनीतिक साझेदार रहे हैं, और इस यात्रा से उनके संबंधों को और मजबूती मिलेगी।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!