Patna News: पटना यूनिवर्सिटी के दरभंगा हाउस में धमाका, छात्रसंघ के चुनाव से ठीक पहले हुई बड़ी वारदात

पटना विश्वविद्यालय के दरभंगा हाउस परिसर में बुधवार दोपहर कुछ असामाजिक तत्वों ने सुतली बम से धमाका किया। इसमें एक शिक्षक की गाड़ी के शीशे टूट गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव इसी माह के 29 तारीख को कराने की घोषणा की है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

0
63
बिहार के पटना यूनिवर्सिटी में बमबाजी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि यहां छोत्रों के दो गुटों में झड़प हुई, उसी दौरान बमबाजी की घटना घटी है। पटना यूनिवर्सिटी के दरभंगा हाउस कैंपस में छात्रों के बीच झगड़ा शुरू हुआ, जिसके बाद तुरंत मौके पर पीरबहोर थाने की पुलिस पहुंची। छात्रों के गुट ने दरभंगा हाउस की दीवार पर बम पटकने का काम किया। बमबाजी की घटना में यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी कारें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
पुलिस का कहना है कि छात्रों के दो गुटों में विवाद का मामला है। हालांकि मामले की छानबीन हो रही है। शुरुआती जांच में यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर छात्रों के बीच झड़प क्यों हुई। छात्रों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
बम के धमाके से गूंज उठा पटना यूनिवर्सिटी का दरभंगा हाउस परिसर, पीरबहोर थाना क्षेत्र के दरभंगा हाउस परिसर की घटना। घटना के बाद दरभंगा हाउस परिसर में मचा हड़कंप। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पीरबहोर थाना पुलिस.

 

बता दें कि दरभंगा हाउस में पीजी की क्लास चलती है। बमबाजी की घटना से छात्र दहशत में हैं। कॉलेज के छात्रों ने बताया कि यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव होने हैं, जिसके चलते छात्रों के अलग-अलग गुट अपना वर्चस्व दिखाने के प्रयास में जुटे रहते हैं। छात्रों का कहना है कि बमबाजी की घटना के तार भी कहीं ना कहीं छात्रसंघ चुनाव से जुड़े हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here