Florida में Indian मूल की नर्स पर जानलेवा हमला, आंखों की रोशनी खोने का खतरा

Florida में Indian मूल की नर्स पर जानलेवा हमला, आंखों की रोशनी खोने का खतरा

0
22
Florida में Indian मूल की नर्स पर जानलेवा हमला, आंखों की रोशनी खोने का खतरा
Florida में Indian मूल की नर्स पर जानलेवा हमला, आंखों की रोशनी खोने का खतरा

Florida में एक Indian मूल की 67 वर्षीय नर्स पर अस्पताल में बर्बर हमला किया गया, जिससे उनकी आंखों की रोशनी स्थायी रूप से खोने का खतरा बना हुआ है। यह हमला एक मानसिक रोगी ने किया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना पाम्स वेस्ट अस्पताल की है, जहां मानसिक रोगी 33 वर्षीय स्टीफन स्कैंटलेबरी ने नर्स Leelamma Lal पर बेरहमी से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी अस्पताल के बिस्तर पर लेटा था, लेकिन अचानक उछलकर नर्स पर कूद पड़ा और बार-बार घूंसे मारे। इस हमले में उनकी चेहरे की सभी हड्डियां टूट गईं।

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और हत्या के प्रयास और घृणा अपराध के आरोप में मामला दर्ज किया। पूछताछ के दौरान उसने नस्लभेदी बयान भी दिया, जिससे इस हमले का मकसद साफ हुआ।

Leelamma Lal को गंभीर हालत में सेंट मैरी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनके दिमाग में चोट और खून जमने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है लेकिन वे स्थायी रूप से दृष्टिहीन हो सकती हैं।

इस घटना से नर्स की बेटी सिंडी जोसेफ बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा, “मेरी मां ने 20 साल इस अस्पताल को दिए, लेकिन सुरक्षा के अभाव में उनके साथ ऐसा हुआ। यह घटना रोकी जा सकती थी।”

फिलहाल आरोपी बिना जमानत जेल में बंद है और अगर घृणा अपराध के आरोप साबित होते हैं, तो उसे और कड़ी सजा हो सकती है।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here