Home मनोरंजन 60 की उम्र में Aamir Khan को फिर हुआ प्यार, बोला- ‘गलती...

60 की उम्र में Aamir Khan को फिर हुआ प्यार, बोला- ‘गलती से मिल गई Gauri और दिल दे बैठा’

60 की उम्र में Aamir Khan को फिर हुआ प्यार, बोला- ‘गलती से मिल गई Gauri और दिल दे बैठा’

0
60 की उम्र में Aamir Khan को फिर हुआ प्यार, बोला- ‘गलती से मिल गई Gauri और दिल दे बैठा’

बॉलीवुड के सुपरस्टार Aamir Khan ने अपने 60वें जन्मदिन पर बड़ा खुलासा कर दिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपनी नई गर्लफ्रेंड Gauri Spratt को दुनिया से मिलवाया और बताया कि दोनों पिछले एक साल से साथ हैं।

Aamir ने कहा कि उन्हें लगा था इस उम्र में प्यार फिर नहीं हो सकता। लेकिन एक ‘गलती’ से हुई मुलाकात ने उनकी जिंदगी बदल दी। आमिर बोले, “Gauri से मिलना अचानक हुआ और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई।”

दिलचस्प बात यह है कि Aamir की दोनों एक्स वाइफ Reena Dutta और Kiran Rao भी इस रिश्ते से खुश हैं। Aamir ने कहा कि भले ही अब हम पति-पत्नी नहीं हैं, लेकिन हम हमेशा एक-दूसरे का परिवार रहेंगे।

पॉडकास्ट में Aamir ने कहा, “मैंने सोचा था कि मेरी ज़िंदगी में अब किसी की जरूरत नहीं। मेरे पास मां, बच्चे, भाई-बहन सब हैं। लेकिन फिर Gauri Spratt आई और सब कुछ बदल गया।”

Aamir Khan ने बताया कि वह खुद को समय देकर पहले ठीक हुए, खुद से प्यार करना सीखा, और फिर Gauri से कनेक्शन हुआ। Aamir की यह बात लोगों को इमोशनल भी कर गई।

अब जहां एक ओर Aamir का दिल फिर से प्यार में डूबा है, वहीं वह फिल्मों में भी कमबैक कर रहे हैं। उनकी नई फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूजा भी हैं।

Aamir के इस खुलासे से उनके फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। एक तरफ दिल की नई कहानी, दूसरी तरफ फिल्मों में वापसी – Aamir Khan फिर बन गए चर्चा का सबसे बड़ा चेहरा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version