Home मनोरंजन Aamir Khan का दिमागी खेल! Ranbir Kapoor ने फिर कर दी वही...

Aamir Khan का दिमागी खेल! Ranbir Kapoor ने फिर कर दी वही गलती, फैंस बोले – अब Ranveer Singh को भी लाओ

Aamir Khan का दिमागी खेल! Ranbir Kapoor ने फिर कर दी वही गलती, फैंस बोले – अब Ranveer Singh को भी लाओ

0
Aamir Khan का दिमागी खेल! Ranbir Kapoor ने फिर कर दी वही गलती, फैंस बोले – अब Ranveer Singh को भी लाओ

Aamir Khan और Ranbir Kapoor की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि दोनों ने एक नए अद्वेर्तिसेमेन्ट में साथ काम किया है। इस मज़ेदार ऐड में Aamir ने Ranbir से एक ट्रिकी सवाल पूछकर उन्हें फिर से “रणबीर सिंह” बुलवा दिया, जिससे यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।

अद्वेर्तिसेमेन्ट में Aamir Khan एक क्विज़ होस्ट की भूमिका में हैं और Ranbir Kapoor से सवाल पूछते हैं। आमिर पहले पूछते हैं, “भारत के मशहूर पहलवान का नाम?” Ranbir तुरंत जवाब देते हैं, “दारा सिंह।” फिर आमिर पूछते हैं, “फ्लाइंग सिख कौन हैं?” Ranbir झट से कहते हैं, “मिल्खा सिंह।” इसके बाद Aamir Ranbir से उनकी फिल्म में सेल्समैन के किरदार का नाम पूछते हैं, तो Ranbir जवाब देते हैं, “रॉकेट सिंह।”

इसी दौरान, Aamir Khan अचानक पूछते हैं, “तुम्हारा नाम?” जल्दीबाजी में Ranbir गलती से कह देते हैं, “रणबीर सिंह!” जैसे ही उन्हें अपनी गलती का एहसास होता है, Aamir हंस पड़ते हैं और Ranbir खुद को “कपूर” कहकर सही करने की कोशिश करते हैं, लेकिन आमिर उनकी बात मानने को तैयार नहीं होते।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बने इस अद्वेर्तिसेमेन्ट को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। यह अद्वेर्तिसेमेन्ट Dream11 कैंपेन का हिस्सा है, जिसमें पहले भारतीय क्रिकेटर्स रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह भी नजर आ चुके हैं।

फैंस अब चाहते हैं कि इस ऐड सीरीज़ में Ranveer Singh की भी एंट्री हो। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “अब इस ऐड में रणवीर सिंह की एंट्री होनी चाहिए, तब मज़ा आएगा!” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “रणबीर और आमिर की जोड़ी काफी मज़ेदार लग रही है, आगे और ऐसे विज्ञापन देखने की उम्मीद है।”

फिल्मों की बात करें तो आमिर खान जल्द ही ‘सितारे ज़मीन पर’ में नजर आएंगे, जबकि Ranbir Kapoor नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version