Home मनोरंजन Aishwarya Rai Bachchan ने Cannes 2025 में फिर से बिखेरा देसी जादू,...

Aishwarya Rai Bachchan ने Cannes 2025 में फिर से बिखेरा देसी जादू, साड़ी और सिंदूर में दिखा अपना जलवा

Aishwarya Rai Bachchan ने Cannes 2025 में फिर से बिखेरा देसी जादू, साड़ी और सिंदूर में दिखा अपना जलवा

0
Aishwarya Rai Bachchan ने Cannes 2025 में फिर से बिखेरा देसी जादू, साड़ी और सिंदूर में दिखा अपना जलवा

बॉलीवुड की चमकती हुई सितारा Aishwarya Rai Bachchan ने Cannes Film Festival 2025 की रेड कार्पेट पर अपने देसी अंदाज से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने हाथ से बुनी हुई सफेद बनारसी साड़ी पहनकर और माथे पर सिंदूर लगाकर एकदम पारंपरिक और खूबसूरत दिखीं। उनका यह लुक देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Aishwarya ने पारंपरिक भारतीय आभूषण पहने थे और फ्रेंच दर्शकों को प्यारा सा ‘नमस्ते’ किया। साथ ही उन्होंने अपने फैंस को हवा में किस देकर भी खुश किया। उनकी साड़ी Renowned designer Manish Malhotra ने तैयार की थी, जो हाथ से बुनी हुई और कढ़ाई से सजाई गई थी। Manish Malhotra के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी उनकी तस्वीरें खूब पसंद की गईं।

उनकी सफेद साड़ी के साथ सोने-चांदी की ज़रदोसी कढ़ाई वाला दुपट्टा उनके लुक को और भी खास बना रहा था। Aishwarya का यह ट्रेडिशनल अवतार उनकी पहली Caness Entry 2002 की याद दिलाता है, जब उन्होंने Shah Rukh Khan के साथ पीली साड़ी पहनी थी। उस वक्त भी उनकी स्टाइल ने खूब तारीफें बटोरी थीं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने Aishwarya Rai Bachchan की जमकर तारीफ की। एक फैन ने लिखा, “Cannes की असली क्वीन वापस आ गई है,” तो दूसरे ने कहा, “वह हमेशा से ही ओजी (Original Gangster) हैं।” उनके इस देसी और खूबसूरत लुक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि Aishwarya सिर्फ बॉलीवुड की ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की भी असली परफेक्ट एम्बेसडर हैं।

Aishwarya Rai Bachchan ने साबित कर दिया कि चाहे ग्लैमर की दुनिया हो या परंपराओं का सम्मान, दोनों में वह बेहतरीन हैं। उनका ये लुक इस बार Cannes Festival में सबके दिलों पर छा गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version