Bumrah पर खतरे की घंटी! Sourav Ganguly ने चेताया, हर दिन सिर्फ 12 ओवर फेंकें वरना पड़ सकता है भारी नुकसान

Bumrah पर खतरे की घंटी! Sourav Ganguly ने चेताया, हर दिन सिर्फ 12 ओवर फेंकें वरना पड़ सकता है भारी नुकसान

0
181

India के तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah को लेकर Sourav Ganguly ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि Bumrah को संभालकर इस्तेमाल करना होगा, वरना उनका शरीर फिर जवाब दे सकता है।

गांगुली ने साफ कहा – “बुमराह से हर दिन 12-13 ओवर से ज्यादा गेंदबाज़ी मत कराना। उसे विकेट लेने के लिए इस्तेमाल करो, मशीन मत बनाओ।”

Team India इस बार England में 5 टेस्ट मैच खेलने जा रही है। Rohit Sharma और Virat Kohli टीम में नहीं हैं। अब कप्तानी की जिम्मेदारी Shubman Gill के कंधों पर है। ऐसे में Bumrah सबसे बड़े गेंदबाज बनकर उभरे हैं। लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर पहले ही चिंता है।

Bumrah को पीठ में गंभीर चोट रही है। इसी वजह से वो पहले भी कई बड़े मैचों से बाहर रहे। Sydney में Australia के खिलाफ खेलते वक्त उन्हें चोट लगी थी। इसके बाद वो कई महीने क्रिकेट से दूर रहे।

India के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर पहले ही कह चुके हैं कि Bumrah सभी टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। उन्हें हर मैच में खिलाना खतरे से खाली नहीं है। कोच Gautam Gambhir ने भी कहा है कि अभी तय नहीं किया गया है कि वो कौन-कौन से मैच खेलेंगे।

गांगुली ने ये भी कहा कि Team India को चार तेज गेंदबाज रखने चाहिए और बाकी को विकेट लेने के लिए उतारना चाहिए। “20 विकेट लेने से ही टेस्ट मैच जीतोगे,” गांगुली ने जोड़ा।

अब सवाल ये है – क्या Captain Shubman Gill और कोच गंभीर Bumrah को सही समय पर सही तरह से इस्तेमाल कर पाएंगे?

अगर Bumrah Overball हो गए, तो India के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। England की पिचें चुनौतीपूर्ण हैं और Bumrah जैसे हथियार को संभालकर चलना बेहद जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here