Home मनोरंजन मंगनी के अगले ही दिन रियलिटी शो में नजर आए Avika Gaur...

मंगनी के अगले ही दिन रियलिटी शो में नजर आए Avika Gaur और मंगेतर Milind Chandwani, कैमरे के सामने दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

मंगनी के अगले ही दिन रियलिटी शो में नजर आए Avika Gaur और मंगेतर Milind Chandwani, कैमरे के सामने दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

0
मंगनी के अगले ही दिन रियलिटी शो में नजर आए Avika Gaur और मंगेतर Milind Chandwani, कैमरे के सामने दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

टीवी की चहेती बहू Avika Gaur ने अपनी मंगनी की खबर से फैंस को चौंका दिया और उसके अगले ही दिन मंगेतर Milind Chandwani के साथ रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर स्पॉट की गईं। दोनों ने साथ मिलकर कैमरे के सामने ऐसा पोज़ दिया कि सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो आग की तरह वायरल हो गए हैं।

बुधवार को Avika ने अपने Instagram पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर यह एलान किया था कि उन्होंने अपने Longtime boyfriend Milind से सगाई कर ली है। उन्होंने लिखा, “उसने पूछा… मैंने हां कहा, मुस्कुराई, रोई और ज़ोर से चिल्लाई — ये मेरी ज़िंदगी का सबसे आसान YES था” इस इमोशनल पोस्ट के बाद फैंस बधाईयों से उनके पोस्ट को भरने लगे।

अब, गुरुवार को ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर Avika और Milind को एक साथ देखा गया। एक पैपराज़ी वीडियो में दिखा कि Milind पहले vanity van से बाहर आते हुए सीढ़ियों पर लड़खड़ा गए, लेकिन उन्होंने खुद को संभाल लिया। फिर Avika लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस में बाहर निकलीं और दोनों ने एक साथ पोज़ दिया। फोटोग्राफर्स के सामने उनकी हंसी और बॉन्डिंग देखकर हर कोई कह उठा – क्या शानदार जोड़ी है!

Avika और Milind पिछले पांच सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2020 में Avika ने Milind को अपने फैंस से Officially Introduced किया था। अब दोनों एक साथ ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आने वाले हैं, जहां सेलिब्रिटी कपल्स की जिंदगी के अनदेखे पहलू सामने आएंगे।

फैंस अब दोनों को ऑन-स्क्रीन साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। सगाई की खुशी और अब शो में एकसाथ एंट्री — ये जोड़ी वाकई में छा गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version