Home खेल क्रिकेट BCCI ने IPL 2025 स्थगित किया, India-Pakistan तनाव के बीच विदेशी खिलाड़ियों...

BCCI ने IPL 2025 स्थगित किया, India-Pakistan तनाव के बीच विदेशी खिलाड़ियों को भेजा जाएगा घर

BCCI ने IPL 2025 स्थगित किया, India-Pakistan तनाव के बीच विदेशी खिलाड़ियों को भेजा जाएगा घर

0
BCCI ने IPL 2025 स्थगित किया, India-Pakistan तनाव के बीच विदेशी खिलाड़ियों को भेजा जाएगा घर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के सीजन को बीच में ही स्थगित कर दिया गया है। 9 मई को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया। अब IPL के सभी मैचों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है और आगामी तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।

BCCI ने अपनी प्राथमिकता के तौर पर विदेशी खिलाड़ियों को सुरक्षित घर भेजने का निर्णय लिया है। सभी खिलाड़ियों को दिल्ली और अन्य सुरक्षित स्थानों पर लाकर उन्हें घर भेजने की तैयारी की जा रही है। इस फैसले के बाद अब IPL 2025 के मैच नहीं होंगे।

8 मई तक IPL में कुल 58 मैच खेले गए थे। इनमें पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मैच भी शामिल था, लेकिन India-Pakistan के बढ़ते तनाव के कारण 8 मई को धर्मशाला में खेले जाने वाला यह मैच अचानक रद्द कर दिया गया। Dharmashaala स्थित Himachal Pradesh क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम को खाली करवा लिया गया और खिलाड़ियों को दिल्ली लाने के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई।

इस साल IPL और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) दोनों का आयोजन लगभग समान समय पर हो रहा है। PSL का आयोजन 11 अप्रैल से शुरू हुआ था, जबकि IPL की शुरुआत 22 मार्च को हुई थी। IPL 2025 के मेगा नीलामी के बाद, PSL ने अपने ड्राफ्ट में उन खिलाड़ियों को चुना था, जो IPL नीलामी में अनसोल्ड रहे थे। इनमें डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, जेसन होल्डर जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल थे।

इस स्थिति ने IPL के फैंस को शॉक दिया है, लेकिन BCCI ने स्थिति को समझते हुए सभी निर्णय लिए हैं। अब, सभी की निगाहें आईपीएल के अगले चरण पर होंगी, जिसमें नई तारीखों की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version