Home चुनाव चुनाव 2025 भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान

पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अब वे विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे।

0

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने एक्टिंग को लेकर आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। इस दौरान पवन सिंह ने एक अहम फैसला ले लिया है। पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अब वे विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे। हालांकि, वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, इस पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है।

आपको बता दें कि झारखंड के जमशेदपुर में एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन सिंह ने कहा कि “लोकसभा चुनाव के बाद अब मैं बिहार विधानसभा चुनाव जरूर लड़ूंगा।” BJP की टिकट पर चुनाव लड़ने को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि “थोड़ा समय नजदीक आने दीजिए, सबकुछ पता चल जाएगा।”

पवन सिंह ने बिहार की काराकाट संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। यहां से एनडीए दल के घटक राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी चुनावी मैदान में थे। कुशवाहा की लड़ाई महागठबंधन उम्मीदवार राजाराम सिंह और निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह से थी।

हालांकि इस सीट पर राजाराम सिंह ने जीत हासिल की थी और उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह को हार का सामना करना पड़ा था।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों पति-पत्नी राजनीति में किस भूमिका में नजर आते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version