Home देश राजनीति Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट का विस्तार, BJP के 7 विधायकों ने...

Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट का विस्तार, BJP के 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार पूरा हो गया है। जिसमें बीजेपी के सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। खास बात यह है कि जदयू के एक भी विधायक को इस कैबिनेट विस्तार में जगह नहीं मिली। इससे पहले बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि 4 मार्च को पार्टी की राज्य इकाई की बैठक होगी जिसमें बिहार के नए बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

0

नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसी के साथ बिहार में 36 मंत्रियों का कोटा भी पूरा हो गया है। खास बात यह है कि विधानसभा चुनाव से पहले किए गए मंत्रिमंडल विस्तार में जदयू के एक भी विधायक को मंत्री पद नहीं मिला।

कौन-कौन बना मंत्री?

  • संजय सरावगी (दरभंगा से बीजेपी विधायक)
  • सुनील कुमार (बिहारशरीफ से बीजेपी विधायक)
  • जीवेश मिश्रा (जाले से बीजेपी विधायक)
  • राजू सिंह (साहेबगंज से बीजेपी विधायक)
  • मोती लाल प्रसाद (रीगा से बीजेपी विधायक)
  • कृष्ण कुमार मंटू (अमनौर से बीजेपी विधायक)
  • विजय मंडल (सिकटी से बीजेपी विधायक)
इससे पहले, बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने कहा, “आज शाम 4 बजे राज्यपाल राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के लिए सहमत हो गए हैं। बीजेपी के कोटे से सात मंत्रियों के शपथ लेंगे। हमारी राज्य इकाई की बैठक 4 मार्च को होगी, जहां हमारी पार्टी के नए अध्यक्ष (बिहार के) का चुनाव किया जाएगा।”

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बीजेपी ने की बैठक

बिहार भाजपा नेताओं ने आज राज्य मंत्रिमंडल विस्तार से पहले पटना में पार्टी कार्यालय में बैठक की।

सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी के राज्य प्रमुख जयसवाल के आवासों पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने कथित तौर पर नए मंत्रियों की अंतिम सूची को मंजूरी दे दी।

दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

दूसरी ओर, बिहार के राजस्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने पार्टी की ‘एक व्यक्ति, एक पद’ नीति का हवाला देते हुए अपने मंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version