India ने जैसे ही Pakistan पर Operation Sindoor शुरू किया, पूरा देश गर्व से झूम उठा। आतंकी हमलों का जवाब देने के लिए जब Indian Army ने दुश्मन के अड्डों को तबाह किया, तो बॉलीवुड के सितारे भी चुप नहीं रहे। सबसे पहले Anushka Sharma ने अपने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट डालकर वीर जवानों को सलाम किया।
Anushka ने लिखा, “Indian Army का दिल से आभार। आप हमारे रक्षक हैं, आपके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।” उनके पोस्ट पर तुरंत Virat Kohli का भी कमेंट आया – “जय हिंद “। लेकिन Virat यहीं नहीं रुके, उन्होंने खुद भी एक पोस्ट लिखकर भारतीय सेना की तारीफ की और देश के साथ खड़े होने का संदेश दिया।
इधर देश का माहौल गरम है। POK और Pakistan में Indian Army की जवाबी कार्रवाई के बाद सीमाओं पर तनाव बढ़ गया है। इसी के चलते IPL 2025 का एक बड़ा मुकाबला रद्द कर दिया गया। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच Dharamshaala में होने वाला मैच सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि पठानकोट के पास एयर रेड अलर्ट जारी किया गया था।
सेना सूत्रों के अनुसार, Operation Sindoor में Pakistan और POK के 9 आतंकी ठिकाने पूरी तरह ध्वस्त कर दिए गए हैं। इन ठिकानों से India में आतंकी घुसपैठ और हमले की योजना बनाई जा रही थी।
इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर देशभक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा है। आम जनता से लेकर सेलेब्रिटी तक, हर कोई एक सुर में भारतीय जवानों की जय-जयकार कर रहा है। ‘जय जवान’ अब केवल नारा नहीं, बल्कि पूरे India की भावना बन चुकी है।
बॉलीवुड के इन समर्थन भरे संदेशों ने देशवासियों का हौसला और बढ़ा दिया है। इस बार सिर्फ बंदूकें नहीं, दिल भी बोले – India माता की जय।