Delhi में सुबह 9 बजे तक 8.1% मतदान Rahul Gandhi, Atishi और Kejriwal ने डाला वोट

दिल्ली के डेढ़ करोड़ से ज्यादा मतदाता आज अपने मताधिकार राजधानी में नई सरकार चुनने जा रहे हैं। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।

0
69
Delhi Elections 2025
Delhi Elections 2025 (Photo Courtesy: Siraj Bose, Business Headline)

दिल्ली में 2025 विधानसभा चुनाव के तहत मतदान की प्रक्रिया सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह 9:00 तक 8.10% मतदान दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा दिल्ली की विभिन्न विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनावी मुकाबले का संकेत देता है। जिसमें सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। राजधानी आज सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान करके अपनी नई सरकार चुनेगी। दिल्ली में मुकाबला त्रिकोणीय है। अरविंद केजरीवाल की आप लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने के लिए लड़ रही है। जबकि राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा 27 साल से सत्ता में नहीं है। दिल्ली पर 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस दिल्ली विधानसभा पर अपना खोया नियंत्रण वापस पाने के लिए चुनाव लड़ रही है। सुबह 9 बजे तक 8.1% मतदान होना एक सकारात्मक संकेत है। लेकिन चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों ने आगरा किया है कि सभी नागरिक इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में हिस्सा ले और अपने वोट का उपयोग करें। दिल्ली चुनाव में युवा और महिला मतदाताओं की भागीदारी को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और चुनाव आयोग ने भी सुनिश्चित किया है कि मतदान केदो पर पर्याप्त सुरक्षा और सुविधा है।

वोट डालने के बाद आतिशी

सुबह 9:35 बजे वोट डालने के बाद सीएम आतिशी ने कहा, दिल्ली चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं है यह एक धर्मयुद्ध है, यह अच्छे और बुरे के बीच की लड़ाई है। एक तरफ पढ़े-लिखे लोग हैं जो विकास के लिए काम कर रहे हैं और दूसरी तरफ गुंडागर्दी करने वाले लोग हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि लोग काम करने वालों को वोट देंगे गुंडों को नहीं, दिल्ली पुलिस खुलेआम भाजपा के लिए काम कर रही है।

राहुल गांधी ने किया मतदान

सुबह 8:22 मिनट पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने निर्माण भवन पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान उन्हें दिल्ली की जनता से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के वोटरों से खास अपील की है। मोदी ने एक पर पोस्ट करते हुए लिखा की दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। याद रखना है- पहले मतदान फिर जलपान।

राष्ट्रपति ने डाला वोट

सुबह के 9:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली चुनाव में वोट डाल दिया है। राजेश प्रसाद केवी स्कूल में राष्ट्रपति ने पहुंचकर वोट डाला। जहां सुरक्षा बंदोबस्त काफी कड़े किए गए थे, यहां वोट डालने पहुंच रहे लोग मतदान भूत के बाहर फोटो खिंचवा रहे थे।

पिछले 1 – 2 महिनों से हर कोई कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ काम कर रहा था। सभी ऑफिसर्स और डीएसपी और पुलिसकर्मी कड़ी मेहनत कर रहे थे। नतीजन, पिछले 1 महीने में दिल्ली में 12000 से लेकर 13000 से अधिक रेलिया शांतिपूर्ण तरीके से की गई हैं। अब यह देखना होगा कि दिन भर में मतदान प्रतिशत कितना बढ़ता है और क्या इस बार दिल्ली के चुनावी परिणाम में कुछ नया देखने को मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here