Home मनोरंजन Captain America फिर लौटेगा धमाकेदार अंदाज़ में, 28 मई को Disney+ पर...

Captain America फिर लौटेगा धमाकेदार अंदाज़ में, 28 मई को Disney+ पर होगी ‘Brave New World’ की स्ट्रीमिंग

Captain America फिर लौटेगा धमाकेदार अंदाज़ में, 28 मई को Disney+ पर होगी 'Brave New World' की स्ट्रीमिंग

0
Captain America फिर लौटेगा धमाकेदार अंदाज़ में, 28 मई को Disney+ पर होगी 'Brave New World' की स्ट्रीमिंग

Marvel के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है! ‘Captain America: Brave New World’ अब 28 मई से Disney+ पर देखी जा सकेगी। इस फिल्म में Sam Wilson नया Captain America बनकर एक खतरनाक मिशन पर निकलता है।

यह फिल्म इस साल फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और दुनिया भर में 415 मिलियन डॉलर की बड़ी कमाई की थी। अब ये धमाकेदार फिल्म OTT पर तहलका मचाने को तैयार है।

कहानी में Sam Wilson America के नए President Thaddeus Ross से मिलता है। लेकिन बात-बात में यह मुलाकात एक बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय मुसीबत में बदल जाती है। Sam को एक खतरनाक साज़िश का पता चलता है और वह दुनिया को तबाही से बचाने के लिए लड़ाई शुरू करता है।

फिल्म में एंथनी मैकी Sam Wilson की भूमिका में हैं। उनके साथ हैरिसन फोर्ड, डैनी रामिरेज़, शिरा हास, लिव टायलर और Giancarlo Esposito जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन जूलियस ओना ने किया है।

इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ इमोशनल सीन भी हैं। यह दिखाता है कि कैसे एक आम इंसान दुनिया का सबसे बड़ा हीरो बनता है और सभी की उम्मीद बन जाता है।

फिल्म के प्रोड्यूसर हैं marvel के बॉस केविन फाइगी और नाट मूर। ये फिल्म marvel universe की बड़ी कहानियों से जुड़ी है। इसके बाद ‘Thunderbolts’ और फिर ‘The Fantastic Four: First Steps’ आने वाली हैं।

लेकिन फिलहाल सबकी नजरें 28 मई पर टिकी हैं, जब ‘Brave New World’ Disney+ पर आएगी। अगर आप marvel फैन हैं, तो ये फिल्म बिल्कुल मिस मत कीजिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version