Home देश साजिश, सफर और सनसनी! पति की हत्या की Mastermind निकली पत्नी Sonam,...

साजिश, सफर और सनसनी! पति की हत्या की Mastermind निकली पत्नी Sonam, Shillong Trip बना था मौत का जाल

साजिश, सफर और सनसनी! पति की हत्या की Mastermind निकली पत्नी Sonam, Shillong Trip बना था मौत का जाल

0
साजिश, सफर और सनसनी! पति की हत्या की Mastermind निकली पत्नी Sonam, Shillong Trip बना था मौत का जाल

Raja Raghuvanshi हत्याकांड में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि Raja की पत्नी Sonam Raghuvanshi ही इस खौफनाक साजिश की मास्टरमाइंड थी। उसने न केवल अपने पति की हत्या की प्लानिंग की, बल्कि कातिलों के साथ मिलकर Shillong घूमने की योजना भी बना ली थी। यही नहीं, कत्ल के बाद सभी आरोपी एक साथ ट्रेन से लौटे, ताकि किसी को शक न हो।

सूत्रों के मुताबिक, पूरी ट्रिप की प्लानिंग पहले से की गई थी, लेकिन इसका असली मकसद था – राजा को रास्ते से हटाना। पुलिस को शक तब हुआ जब Indore Crime Branch ने Ghazipur Police को कुछ अहम सुराग दिए। जांच में पता चला कि Sonam लगातार एक शख्स – Raj Kushwaha – के संपर्क में थी, जो इस प्लान का मास्टरमाइंड है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स की मदद से पुलिस ने राज को ट्रेस कर लिया और उसे हिरासत में ले लिया गया।

तीनों मुख्य आरोपी – राज कुशवाह, विक्की ठाकुर और आनंद – अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस के अनुसार, सबसे पहले हमला आनंद ने किया था, जिसके बाद विक्की और राज ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया।

सबसे हैरानी की बात तो यह रही कि सोनम ने कत्ल के बाद खुद को नंदगंज थाने में आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे मामला और गहराता गया।

पुलिस अब अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और आज दोपहर 12:30 बजे इस सनसनीखेज हत्याकांड पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि उस दौरान हत्या की पूरी कहानी, Sonam की भूमिका और आगे की कार्रवाई को लेकर बड़ा खुलासा किया जाएगा।

Raja की हत्या कोई सामान्य वारदात नहीं थी, यह एक प्यार, धोखे और प्लानिंग से भरी दर्दनाक कहानी बन चुकी है, जिसकी परतें अब धीरे-धीरे खुल रही हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version