Home मनोरंजन Navjot Singh Sidhu की धमाकेदार वापसी से Kapil Sharma के Show में...

Navjot Singh Sidhu की धमाकेदार वापसी से Kapil Sharma के Show में मचा बवाल, Archana Puran Singh को लगी झटका

Navjot Singh Sidhu की धमाकेदार वापसी से Kapil Sharma के Show में मचा बवाल, Archana Puran Singh को लगी झटका

0
Navjot Singh Sidhu की धमाकेदार वापसी से Kapil Sharma के Show में मचा बवाल, Archana Puran Singh को लगी झटका

‘The Great Indian Kapil Show’ में एक बार फिर वो चेहरा लौट आया है, जिसने सालों तक अपनी शायरी और ठहाकों से दर्शकों का दिल जीता – Navjot Singh Sidhu । जी हां, Sidhu Paaji की धमाकेदार वापसी हो चुकी है और इस बार वो ‘Permanent Guest’ के तौर पर शो में एंट्री कर रहे हैं। इस फैसले से जहां Kapil Sharma बेहद खुश हैं, वहीं Archana Puran Singh को बड़ा झटका लगा है।

Netflix ने एक नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें Kapil Archana को एक सरप्राइज देने की बात कहते हैं और जैसे ही Archana को पता चलता है कि Sidhu लौटे हैं, वो चौंक जाती हैं। Kapil मस्ती भरे अंदाज में कहते हैं, “अब तो हो सकता है कि वो आपको बोलने भी ना दें।”

शो में एंट्री करते ही Sidhu अपनी शायरी की झड़ी लगाते हैं और शो का माहौल एकदम पुराना वाला बना देते हैं। उन्होंने कहा, “मैं यहां दोबारा ऐसे ही नहीं आया, मुझे खींच कर जनता का प्यार लाया है।” Sidhu की वापसी पर कपिल ने भी कहा, “हमने कहा था हर फनिवर हमारा परिवार बढ़ेगा और अब Sidhu Paaji की वापसी से हंसी और मस्ती तीन गुना हो गई है।”

Sidhu के लौटने से शो में पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। Kapil और Sidhu की जोड़ी को दर्शक सालों से मिस कर रहे थे और अब ये जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार है।

शो में Kapil show के साथ पुराने चेहरे जैसे Sunil Grover, Krishna Abhishek और Kiku Sharda भी नजर आएंगे। ‘The Great Indian Kapil Show’ का 3rd Season 21 जून से Netflix पर Stream होगा।

अब देखना ये होगा कि शो में Archana Puran Singh और Navjot Singh Sidhu की नोकझोंक दर्शकों को कितना हंसाती है, लेकिन इतना तो तय है कि इस सीजन में हंसी का बम फूटने वाला है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version