CUET PG 2025: जल्द भरें PG Exam फॉर्म नजदीक है अंतिम तिथि

CUET PG 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर लें। परीक्षा 13 से 31 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।

0
32

केंद्रीय विश्वविद्यालय और अन्य सहभागी विश्वविद्यालय/ संस्थान/ संगठन/ कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन करने की इच्छा रखने वाले छात्र CUET PG 2025 परीक्षा के फॉर्म लिए आवेदन अब जल्द से करें। CUET PG परीक्षा आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आगामी 8 फरवरी 2025 को पूरी हो जाएगी। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि समाप्त होने में अब बस कुछ ही दिन बच गए हैं, इसीलिए परीक्षार्थियों को सलाह दिया जाता है कि वह बिना देरी के आवेदन पत्र भर दें।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

अभ्यर्थी को अधिकृत वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CUET PG 2025 लिंक पर विजिट करना होगा, होम पेज पर, CUET PG 2025 लिंक पर विजिट करें। यहां ‘नया पंजीकरण’ चुनें। सतीश व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी के साथ आवेदन पत्र पूरा करें। तस्वीर और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

अंतिम तिथि

शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2025 है। आवेदन दो दिनों के लिए आवेदन पत्र में संशोधन का मौका दिया जाएगा। इसके अंतर्गत अभ्यर्थियों को 10 से 12 फरवरी 2025 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार करने का मौका प्रदान किया जा रहा है। अभ्यर्थी निर्धारित वर्ग में परिवर्तन कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा

CUET PG परीक्षाएं 13 से 31 मार्च 2025 के लिए निर्धारित है। इस साल एनडीए ने भारत में परीक्षा केदो की संख्या घटाकर 285 कर दी है। वहीं विदेश में परीक्षा 27 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न पत्र में 75 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न के लिए चार अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रतीक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थी का एक अंक काट लिया जाएगा। परीक्षा पास करने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 45% अंक हासिल करने होंगे। परीक्षा के सफल संचालन के बाद आंसर- की रिलीज की जाएगी, यह भी आधारिक वेबसाइट पर जारी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here