बॉलीवुड एक्ट्रेस Deepika Padukone ने हाल ही में Oscar में India की उपेक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कई बार भारतीय फिल्मों और कलाकारों को नज़रअंदाज किया गया है, जबकि वे अवॉर्ड के लिए पूरी तरह से काबिल थे।
Deepika, जो पेरिस फैशन वीक में लुई वुइटन शो के दौरान शामिल हुईं, ने एक BTS वीडियो शेयर किया, जिसमें वह Oscar में India की उपेक्षा पर बात कर रही हैं। वीडियो में दीपिका कहती हैं, “India से कई बार ऑस्कर छीन लिया गया है। कई फिल्मों और टैलेंट्स को अनदेखा कर दिया गया। लेकिन जब RRR को नाटू नाटू के लिए ऑस्कर मिला, तो मैं बेहद भावुक हो गई थी।”
उन्होंने 2025 के ऑस्कर से अपने पसंदीदा मोमेंट के बारे में भी बताया और कहा कि इस साल एड्रियन ब्रॉडी, जिन्होंने ‘द ब्रूटलिस्ट’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता, उनका परफॉर्मेंस शानदार था। Deepika ने अपने कैप्शन में लिखा, “Adrien Brody, take a bow.”
वीडियो में ‘तुम्बाड’, ‘द लंचबॉक्स’, ‘लापता लेडीज’ और ‘ऑल वी इमैजिन ऐज़ लाइट’ जैसी फिल्मों की झलकियां भी दिखीं, जिन्हें इंटरनेशनल स्तर पर खूब सराहा गया, लेकिन Oscar नॉमिनेशन नहीं मिला।
हाल ही में Deepika अबू धाबी में फोर्ब्स 30/50 ग्लोबल समिट में भी शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने अपनी बेटी ‘दुआ’ के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनकी आखिरी गूगल सर्च एक ‘मॉमी क्वेश्चन’ थी – “बच्चे को स्पिटिंग कब बंद हो जाती है?”
वर्कफ्रंट की बात करें तो Deepika आखिरी बार नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आई थीं।