Home देश क्या BJP की जीत के बाद Delhi मेट्रो का किराया बढ़ा? वायरल...

क्या BJP की जीत के बाद Delhi मेट्रो का किराया बढ़ा? वायरल दावे की सच्चाई

Delhi विधानसभा चुनाव में BJP की जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि Delhi मेट्रो का किराया ₹50 से बढ़कर ₹90 हो गया है। हालांकि जांच में पता चला कि यह दावा झूठा है और वास्तव में Bengaluru मेट्रो का किराया बढ़ा है।

0
Metro

Delhi विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार तरीके से कमबैक किया है। इसके बाद अब राजधानी में BJP की सरकार बनने जा रही है।Delhi विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मेट्रो का किराया बढ़ाने की अफवाह सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर वायरल हो रही है। जांच पड़ताल में यह दवा फर्जी माना गया है। Delhi मेट्रो Rail Corporation ने भी वायरल दावे का खंडन किया है। गौरतलब है कि Delhi विधानसभा चुनाव में BJP ने 70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत हासिल की। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही BJP 27 सालों बाद Delhi में अपनी सरकार बनाने जा रही है। हालांकि BJP की तरफ से Delhi के नए मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसी बीच BJP की सरकार आने के बाद Delhi मेट्रो का किराया बधाई जाने का दवा चर्चा में है।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर Vivek Yadav ने 13 फरवरी 2025 को एक पोस्ट में दावा किया, “भाजपा सरकार बनते ही भाजपा ने दिल्ली की जनता को तोहफा दिया, दिल्ली मेट्रो का किराया 50% बढ़ा दिया”।

एक्स पर @WeThePeople3009 नाम के यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “दिल्ली में भाजपा के जीतते ही दिल्ली वालों के अच्छे दिन शुरू हो गए, दिल्ली मेट्रो के किराया में बढ़ोतरी कर दी गई है, पहले जो अधिकतम किराया ₹50 था बढ़कर अब ₹90 हो गया है। बधाई हो दिल्ली वालों भाजपा की जीत की पहली सौगात स्वीकार करें”।

वहीं @BhagatC44308 नाम के एक्स यूजर ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए वही लिखा कि, “बीजेपी आते ही दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ा दिया गया है”।

जांच पड़ताल

जांच पड़ताल की शुरुआत में Delhi मेट्रो के अधिकारी ने सोशल मीडिया हैंडल को स्कैन करके की। 12 फरवरी 2025 को DMRC के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में बताया गया कि कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि Delhi मेट्रो के किराए में संशोधन किया गया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि Delhi मेट्रो के किराए में संशोधन केवल सरकार द्वारा नामित एक स्वतंत्र किराया निर्धारण समिति द्वारा ही किया जा सकता है और वर्तमान में ऐसा कोई प्रस्ताव मौजूद नहीं है।

क्या है इस दावे की सच्चाई

जब इस दावे की सच्चाई खंगालने के लिए गूगल पर सर्च किया गया तो कई अन्य पोस्ट मिले। जिनमें भी दावे किए गए थे कि Delhi मेट्रो का किराया बढ़ा दिया गया है। हालांकि इन सभी पोस्ट के बीच एक हिंदी खबर के लोगों के साथ भी पोस्ट मिला जिसमें लिखा था- Bengaluru मेट्रो का किराया 50 फ़ीसदी तक बढ़ा, पीक और नॉन पीक आवर्स पर अलग-अलग फेयर होंगे। अधिकतम टिकट की कीमत ₹60 से बढ़कर 90 रुपए कर दी गई है। हालांकि स्मार्ट कार्ड उपयोगकर्ताओं को किराए में 5% तक की छूट मिलेगी। उसके बाद गूगल पर Delhi मेट्रो का किराया बढ़ने से संबंधित रिपोर्ट खोजने पर ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिला।

DMRC ने भी किया वायरस दावे का खंडन

DMRC के मुख्य कार्यकारी निदेशक Anuj Dayal से संपर्क किए जाने पर उन्होंने पुष्टि की कि वायरल पोस्ट में किया जा रहा दवा फर्जी है और ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। दिल्ली मेट्रो के किराए को केवल सरकार द्वारा नामित गैर फिक्सेशन कमेटी द्वारा ही संशोधित किया जा सकता है। ‌ फिलहाल सरकार द्वारा ऐसी किसी निर्धारण समिति के गठन का कोई प्रस्ताव सामने नहीं आया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version