Home देश प्रधानमंत्री मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित...

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: प्रधानमंत्री मोदी ने मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

0
प्रधानमंत्री मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज को बुधवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी वीरता और उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने स्वराज्य की नींव रखी तथा पीढ़ियों को साहस और न्याय के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह हमें एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।’’

शिवाजी का जन्म 1630 में हुआ था। शिवाजी ने अपना साम्राज्य स्थापित करने के लिए मुगलों सहित अपने समय के कई मुस्लिम राजाओं से लड़ाई की। मराठा साम्राज्य को सबसे शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक माना जाता है। शिवाजी महाराज न केवल सैन्य कौशल के लिए बल्कि प्रशासनिक कौशल के लिए भी जाने जाते थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्हें हमेशा राष्ट्र निर्माता के रूप में याद किया जाएगा। अमित शाह ने एक्स पर
लिखा, “हिंदवी स्वराज्य का उद्घोष करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज जी का जीवन नैतिकता, कर्तव्य और धर्मपरायणता का संगम था। कट्टरपंथी आक्रांताओं के खिलाफ जीवन भर संघर्ष कर सनातन स्वाभिमान की ध्वजा के रक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज को राष्ट्र निर्माता के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।”

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका बेजोड़ साहस, न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और लोगों के कल्याण के प्रति अटूट समर्पण हमें प्रेरित करता है। राजनाथ सिंह ने
एक्स पर लिखा, “मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। उनका बेजोड़ साहस, न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और लोगों के कल्याण के प्रति अटूट समर्पण हमें प्रेरित करता है। निस्वार्थ सेवा, ईमानदारी और लचीलेपन की शिवाजी महाराज की विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्धि और शांति का मार्ग प्रशस्त करेगी।”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version