Home खेल क्रिकेट India की Test Team में भूचाल! Rohit के बाद Virat भी कहेंगे...

India की Test Team में भूचाल! Rohit के बाद Virat भी कहेंगे अलविदा? कप्तानी को लेकर मचा घमासान

India की टेस्ट टीम में भूचाल! Rohit के बाद Virat भी कहेंगे अलविदा? कप्तानी को लेकर मचा घमासान

0
India की Test Team में भूचाल! Rohit के बाद Virat भी कहेंगे अलविदा? कप्तानी को लेकर मचा घमासान

Indian Test Team मुश्किल दौर से गुजर रही है। पहले Rohit Sharma ने Test Cricket से संन्यास लिया, अब Virat Kohli भी इस फॉर्मेट से हटने का मन बना चुके हैं। यह खबर सामने आते ही क्रिकेट फैंस हैरान रह गए।

Rohit ने पिछले हफ्ते अपने टेस्ट करियर को अलविदा कहा। उन्होंने बतौर ओपनर और कप्तान शानदार प्रदर्शन किया था। अब उनके बाद Virat Kohli भी BCCI को बता चुके हैं कि वो भी Test Cricket से हटना चाहते हैं। यह फैसला उन्होंने अप्रैल में ही चीफ सिलेक्टर को बताया था।

दिक्कत यहीं खत्म नहीं होती। Jasprit Bumrah, जो कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे थे, उन्होंने भी मना कर दिया है। Bumrah का कहना है कि वह अपनी फिटनेस और वर्कलोड के चलते पूरी टेस्ट सीरीज नहीं खेल सकते, इसलिए कप्तानी नहीं संभाल पाएंगे।

अब कप्तानी की रेस में दो नाम बचे हैं – Shubman Gill और Rishabh Pant। गिल को भविष्य का कप्तान माना जा रहा है, लेकिन Pant ने भी कई मौकों पर टीम को मुश्किल से बाहर निकाला है। हालांकि हाल की फॉर्म को लेकर Pant पर सवाल उठ रहे हैं।

BCCI अब अगली मीटिंग में नए टेस्ट कप्तान का नाम तय करेगा। लेकिन सबसे बड़ी चिंता यह है कि Virat Kohli के जाने के बाद टीम में अनुभव की भारी कमी हो जाएगी। Rohit और Kohli दोनों के बिना Indian Test Team पूरी तरह से बदल जाएगी।

यह समय भारत के टेस्ट क्रिकेट में बदलाव का है। पुराने सितारे विदा ले रहे हैं और नए चेहरों को जिम्मेदारी दी जा रही है। अब देखना यह है कि कप्तानी की बागडोर किसे मिलती है – गिल या पंत?

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version