Home लाइफस्टाइल Mumbai में फैशन का धमाका! Gateway Of iNDIA पर पहली बार उतरी...

Mumbai में फैशन का धमाका! Gateway Of iNDIA पर पहली बार उतरी Vivienne Westwood की जादुई दुनिया

Mumbai में फैशन का धमाका! Gateway Of iNDIA पर पहली बार उतरी Vivienne Westwood की जादुई दुनिया

0
Mumbai में फैशन का धमाका! Gateway Of iNDIA पर पहली बार उतरी Vivienne Westwood की जादुई दुनिया

फैशन की दुनिया में इतिहास रचते हुए, 1 अप्रैल को मुंबई के Gateway Of India पर पहली बार मशहूर ब्रांड Vivienne Westwood ने अपना भव्य फैशन शो आयोजित किया। इस ऐतिहासिक शो में स्प्रिंग/समर 2025 कलेक्शन के साथ कुछ पुराने क्लासिक डिज़ाइन्स भी पेश किए गए। खास बात यह रही कि इस शो में Indian sculpture की झलक दिखी, जहां Handwoven Chanderi सिल्क और खादी कॉटन से बनी खास ड्रेसों ने सबका ध्यान खींचा।

शो में कई जबरदस्त फैशन मोमेंट्स देखने को मिले, लेकिन असली सनसनी बनीं Radhika Merchant, जिन्होंने Indian और Western Fashion को बेमिसाल अंदाज में मिलाकर एक शानदार लुक पेश किया। उन्होंने मशहूर 1990 Vivienne Westwood कॉर्सेट को एक कस्टम साड़ी के साथ पहना, जो देसी और विदेशी फैशन का अनोखा संगम था। इस लुक को बॉलीवुड की मशहूर Stylist Rhea Kapoor ने स्टाइल किया था।

Radhika ने आइवरी सिल्क कॉर्सेट पहना, जिस पर 18वीं सदी के मशहूर फ्रेंच चित्रकार François Boucher की पेंटिंग “Daphnis and Chloe” उकेरी गई थी। इस ऐतिहासिक डिजाइन को पहली बार 1990-91 के पोर्ट्रेट कलेक्शन में पेश किया गया था। इस शानदार आउटफिट को मैच करने के लिए उन्होंने रेनेसां-प्रेरित प्रिंट और सुनहरे बॉर्डर वाली साड़ी पहनी। उनकी ज्वेलरी भी उतनी ही क्लासी थी—एक व्हाइट स्टेटमेंट चोकर, डायमंड ईयर स्टड्स और ब्लैक बीडेड ब्रेसलेट ने उनके लुक को चार चांद लगा दिए।

Vivienne Westwood ने इस ग्रैंड शो से पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर भारत की समृद्ध कारीगरी को समर्पित एक पोस्ट साझा की थी। इस कलेक्शन में खादी कॉटन, ऊन और सिल्क से बने आउटफिट्स शामिल थे, जो भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं।

Gateway Of India पर आयोजित इस ऐतिहासिक फैशन शो ने फैशन प्रेमियों को हैरान कर दिया। यह शो Indian Textile के लिए एक बड़ा सम्मान साबित हुआ और एक नए फैशन युग की शुरुआत का संकेत दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version