34.1 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

ऑनलाइन Ludo खेलते-खेलते हुआ प्यार,शादी के बाद मिला धोखा

एक महिला को ऑनलाइड Ludo खेलने के दौरान एक युवक से प्यार हो गया। दोनों इतना नजदीक आ गए कि शादी का फैसला कर लिया।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -
एक महिला को ऑनलाइड Ludo खेलने के दौरान एक युवक से प्यार हो गया। दोनों इतना नजदीक आ गए कि शादी का फैसला कर लिया।

पंजाब के एक युवक से हुआ ऑनलाइन प्रेम

लूडो खेलने के दौरान पंजाब के एक युवक से उसे ऑनलाइन प्रेम भी हो गया। बात आगे बढ़ी और शादी तक पहुंच गई। शादी के बाद पति काम के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया चला गया। इसके बाद पत्नी ने ऑस्ट्रेलिया का टूरिस्ट वीजा प्राप्त किया और बिना बताए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई। वहां पहुंचने के बाद उसने जिस सच्चाई का सामना किया उसे देख कर उसके होश उड़ गए ,ऑनलाइन Ludo के खेल में एक महिला का जीवन खिलवाड़ बन कर रह गया है।

शादी होने के बाद

धूमधाम से शादी होने के बाद युवक अपनी नौकरी के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया चला गया, लेकिन पत्नी को साथ नहीं ले गया। बार-बार दबाव बनाने पर उसने पांच लाख रुपये की मांग अपनी पत्नी से कर दी। इसके बाद पत्नी ने ऑस्ट्रेलिया का टूरिस्ट वीजा प्राप्त किया और बिना बताए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई।

रिश्तों में धोखा पाने के बाद

लूडो खेलने के दौरान अपने आप को अविवाहित बताने वाला युवक पहले से ही शादीशुदा निकला। रिश्तों में धोखा पाने के बाद महिला ने पति व अन्य ससुराल जनों पर कोतवाली अयोध्या में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता कोतवाली अयोध्या क्षेत्र की रहने वाली है।

पीड़िता के अनुसार

पीड़िता के अनुसार वह कभी-कभी मोबाइल पर ऑनलाइन Ludo खेलती थी, उसे सिम्मी नाम की आईडी से ऑनलाइन लूडो खेलने का प्रस्ताव मिला, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। कुछ दिनों बाद उसी महिला की आईडी से एक युवक ने खेलना शुरू कर दिया। पूछने पर बताया कि सिम्मी की मौत हो चुकी है। अब वही उसकी आईडी संचालित करता है।युवक की बात पर उसे भरोसा हो गया |

शादी का प्रस्ताव,उसने स्वीकार कर लिया

बातचीत के दौरान युवक ने शादी का प्रस्ताव रख दिया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। वर्ष 2023 में दोनों की शादी हो गई। पति-पत्नी के रूप में कुछ दिन समय बिताने के बाद ऑफिस का हवाला देकर युवक ऑस्ट्रेलिया चला गया। पीड़िता का आरोप है कि ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद उसे पता चला कि युवक पहले से ही विवाहित है। यह बात लौट कर उसने पंजाब निवासी अपने ससुराल जनों को बताई तो उन्होंने भी सहयोग करने के बजाय धक्के देकर भगा दिया।

पुलिस ने दर्ज की FIR

इसके बाद कार्रवाई से बचने के लिए पति ने पहली पत्नी के नाम से फर्जी तलाक के पेपर बना कर पीड़िता को दे दिये। फिर विश्वास करके जब वह ऑस्ट्रेलिया गई तो आरोपित व उसकी पहली पत्नी से उसे काफी मारा-पीटा। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छानबीन की जा रही है।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!