Home मनोरंजन Gauri Khan के रेस्टोरेंट पर नकली पनीर का आरोप, Chef Vikas Khanna...

Gauri Khan के रेस्टोरेंट पर नकली पनीर का आरोप, Chef Vikas Khanna भड़के – बोले ‘सबसे खतरनाक झूठ’

Gauri Khan के रेस्टोरेंट पर नकली पनीर का आरोप, Chef Vikas Khanna भड़के - बोले 'सबसे खतरनाक झूठ'

0
Gauri Khan के रेस्टोरेंट पर नकली पनीर का आरोप, Chef Vikas Khanna भड़के - बोले 'सबसे खतरनाक झूठ'

Shah Rukh Khan की पत्नी Gauri Khan के रेस्टोरेंट ‘Torii’ पर एक यूट्यूबर ने गंभीर आरोप लगाया है। उसने कहा कि वहां नकली पनीर परोसा जाता है। इस वीडियो के वायरल होते ही बवाल मच गया। अब मशहूर Chef Vikas Khanna इस पूरे विवाद में कूद पड़े हैं और Youtuber की क्लास लगाई है।

Youtuber Sarthak Sachdeva ने वीडियो में दावा किया कि Gauri Khan के रेस्टोरेंट में नकली पनीर परोसा गया। उसने पनीर का iodine test किया और कहा कि वो असली नहीं है।

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए Chef Vikas Khanna ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “मैं 20 साल से किचन में हूं, लेकिन इतना गलत और खतरनाक वीडियो कभी नहीं देखा। Iodine का रंग बदलना पनीर का नकली होना साबित नहीं करता। यह आलू, चावल, ब्रेड, आटा जैसी चीजों से भी प्रतिक्रिया करता है। लोग इन फर्जी वैज्ञानिकों की बातों को सीरियस ले लेते हैं, यही सबसे बड़ी चिंता है।”

रेस्टोरेंट ‘Torii’ की ओर से भी बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि, “हम खाने की क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते। हमारे रेस्टोरेंट की हर डिश क्वालिटी टेस्ट से होकर गुजरती है।”

बता दें, Youtuber ने Virat Kohli, Shilpa Shetty और Bobby Deol के रेस्टोरेंट का भी वीडियो बनाया था। लेकिन जब वह Gauri Khan के रेस्टोरेंट पहुंचे, तो उन्होंने पनीर को नकली बताया।

अब देखना ये है कि क्या ये मामला और बढ़ेगा या यहीं शांत हो जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version