Home मनोरंजन मैं महाकुंभ नहीं जा सकती: सीमा हैदर चढ़ाएंगी 51 लीटर दूध प्रयागराज...

मैं महाकुंभ नहीं जा सकती: सीमा हैदर चढ़ाएंगी 51 लीटर दूध प्रयागराज में, उनकी इच्छा पूरी करेंगे उनके भाई

0

रबूपुरा में पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में है। इस बार उनका नाम महाकुंभ 2025 से जुड़ा है, जहां उनकी धार्मिक आस्था और भक्ति की झलक देखने को मिल रही है। सीमा ने ऐलान किया है कि वह गर्भवती होने के कारण महाकुंभ में नहीं जा सकती हैं, लेकिन उनकी ओर से प्रयागराज में भगवान शिव के मंदिर में 51 लीटर दूध चढ़ाया जाएगा। यह कार्य उनके भाई और वकील A.P. Singh करेंगे।

सीमा हैदर, जो पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई थीं और अब भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को अपनाने के लिए जानी जाती हैं, ने महाकुंभ 2025 में शामिल होने की इच्छा जताई थी। हालांकि, उनके डॉक्टर ने उन्हें इस हाल मैं महाकुंभ जाने से मना किया है। इसके बावजूद उन्होंने अपनी धार्मिक आस्था को व्यक्त करने का अनोखा तरीका चुना है।

सीमा ने कहा, ” मैं महाकुंभ में शामिल नहीं हो सकती, लेकिन मेरी भक्ति वहां पहुंचेगी।‌ मेरे भारतीय भाई वहां भगवान शिव के मंदिर में 51 लीटर दूध चढ़ाएंगे। यह मेरी ओर से महाकुंभ और भगवान शिव के प्रति समर्पण होगा।”

सीमा हैदर पाकिस्तान के कराची से भारत आई थीं। उनका दावा है कि वह अपने भारतीय प्रेमी सचिन से शादी करने और भारत में बसने के लिए आई थीं। उनकी यह प्रेम कहानी और भारत में बसने की कोशिश है मीडिया और आम जनता के बीच चर्चा का विषय बनी रहीं। भारत में आने के बाद सीमा ने भारतीय संस्कृति, रीति रिवाज और धार्मिक परंपराओं को अपने में रुचि दिखाई। सीमा का यह कदम भारत और भारतीय संस्कृति के प्रति उनके गहरे जुड़ाव को दिखाता है। वह भले ही महाकुंभ में शारीरिक रूप से उपस्थित न हो सकें, लेकिन उनके इस कार्य से यह संदेश मिलता है कि श्रद्धा और आस्था के लिए भौतिक उपस्थिति से अधिक भावनाओं का महत्व है।

सीमा हैदर का महाकुंभ में 51 लीटर दूध अर्पित करने का निर्णय भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति उनकी आस्था का प्रमाण है। उनका यह कदम यह भी दिखता है की सीमाएं और परिस्थितियों भक्ति और श्रद्धा को रोक नहीं सकती। उनके भारतीय भाई द्वारा यह कार्य पूरा किया जाएगा, जो सीमा की इच्छाओं को भगवान शिव तक पहुंचाने का माध्यम बनेंगे। इस पहन ले एक बार फिर सीमा हैदर को चर्चा मिला दिया है और उनकी कहानी को नए सिरे से लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version